---Advertisement---

Stock Market Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 150 अंक ऊपर तो निफ्टी 17600 के पार

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छी रही। सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी दिखी तो निफ्टी 17600 के स्तर को पार कर गया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 10, 2023 9:58 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: आज भारतीय घरेलू बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक उछला तो वहीं, दूसरा प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 17600 के लेवल को पार कर गया।

जानें कैसे खुला आज का बाजार

आज सोमवार को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन घरेलू बाजार हरे निशान के साथ खुला। वहीं, ऑटो सेक्टर के शेयर सबसे अधिक मजबूती के साथ दिख रहे हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानि कि बीएसई का सेंसेक्स 43.03 अंकों की तेजी के साथ 59876 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानि कि एनएसई 27.40 अंकों की बढ़त के साथ 17626 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

BSE और NSE के शेयरों का हाल

30 शेयरों के साथ लिस्टेड सेंसेक्स के 16 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 14 शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरा प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50 के साथ लिस्टेड है, जिसके 31 शेयर अच्छी स्थिति में ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 19 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

कैसी रही एशियाई बाजार की शुरुआत

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज यानि कि एसजीएक्स (SGX) की शुरुआत अच्छी रही। एसजीएक्स निफ्टी का हाल अच्छा रहा और हरे निशान के साथ बाजार की शुरुआत हई। वहीं, फिलहाल दोनों में हल्की बढ़त देखी जा रही है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026