---Advertisement---

Stock Market Today: लाल निशान के साथ खुला बाजार, Sensex और Nifty इतना लुढ़का

Stock Market Today: अमेरिका के फेडरल बैंक द्वारा ब्याज दरों में इजाफा किए जाने के बाद दुनियाभर के बाजार में भारी दबाव दिखा। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर देखा गया। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2023 10:30 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 23, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में सुस्ती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा गया। गुरुवार को बाजार लाल निशान के साथ खुला। सेंसेक्स में करीब 250 अंकों की गिरावट देखी गई तो निफ्टी करीब 100 अंक लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

कैसे खुला बाजार 

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 250 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 58000 के स्तर के नीचे  चला गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी करीब 85 अंकों की गिरावट के साथ 17100 के लेवल से नीचे फिसल गया। बीएसई के सेंसेक्स में 30 में से 10 शेयरों में तेजी देखी गई। वहीं, बाकी के 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं।

गिरावट का क्या है कारण

शेयर मार्केट दो दिन के बाद एक बार फिर गिरावट की ओर गया। दरअसल, बुधवार को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में इजाफा करने के बाद दुनिया के बाजारों के ऊपर काफी दबाव बना हुआ है। ऐसे में देश के दो प्रमुख घरेलू शेयर बाजार बीएसई और एनएसई खुलते ही गिरावट की ओर चले गए। फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद अमेरिका के बाजार में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। वहीं, एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट दर्ज की गई। मगर हांगकांग के बाजार में करीब 0.8 फीसदी की तेजी देखी गई। 

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: GOOGLE की SMARTWATCH ने SAMSUNG को धूल चटाते हुए छिन ली बादशाहत! जानें यूजर्स को घड़ी में क्या आ रहा पसंद?

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026