---Advertisement---

Stock Market Today: तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 300 अंक ऊपर, निफ्टी 17700 के पार खुला

Stock Market Today: आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 12, 2023 10:04 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 12, 2023 6:29 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बाजार में तेजी देखने को मिली। बीएसई के सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल देखने को मिला। इसके साथ ही सेंसेक्स 60.180 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं, निफ्टी 17700 के स्तर के ऊपर खुला।

इस लेवल पर खुला आज का बाजार

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को बाजार की अच्छी शुरुआत रही। बीएसई का सेंसेक्स 22.48 अंकों के उछाल के साथ 60.180 के लेवल पर खुला। हालांकि, इसमें 300 अंकों की तेजी देखी गई, मगर कुछ देर बाद ये फिर से गिरावट की ओर अग्रसर हो गया।  दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 37.25 अंकों की तेजी के साथ 17759 के स्तर पर ओपन हुआ।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

बीएसई और एनएसई के शेयर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानि कि बीएसई के 30 में से 17 शेयर हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं,जबकि 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानि कि एनएसई के 50 में से 31 शेयर मजबूत स्थिति के साथ ट्रेंड कर रहे हैं, जबकि 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में देखी जा रही है तेजी

आज के दिन बाजार में टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस  इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, टीसीएस, एशियन पेंट, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और सन फार्मा मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं।

कैसा था बीते दिन का कारोबार

मंगलवार को बाजार की अच्छी शुरुआत रही थी। सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त और निफ्टी में भी हल्की तेजी गई थी। पिछले कारोबार सत्र में भी सेंसेक्स 60 हजार के पार गया था। वहीं, निफ्टी 17000 के स्तर के ऊपर बना हुआ था।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026