---Advertisement---

Tax Collection: वित्त वर्ष 2022-23 में टैक्स कलेक्शन का बना नया रिकॉर्ड, सरकार के खजाने में आए इतने रूपए

Tax Collection: 2014 से मोदी सरकार टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने पर जोर दे रही है। 2014 में शुरू हुई इस कोशिश का असर अब देखने को मिल रहा है। वित्त-वर्ष 2022-23 में 10 फरवरी 2023 तक हुए टैक्स कलेक्शन को देखते हुए इस बार देश के टैक्सपेयर ने अब तक सबसे ज्यादा कर भरने का ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 12, 2023 10:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tax Collection: 2014 से मोदी सरकार टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने पर जोर दे रही है। 2014 में शुरू हुई इस कोशिश का असर अब देखने को मिल रहा है। वित्त-वर्ष 2022-23 में 10 फरवरी 2023 तक हुए टैक्स कलेक्शन को देखते हुए इस बार देश के टैक्सपेयर ने अब तक सबसे ज्यादा कर भरने का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल टैक्सपेयर ने केंद्र सरकार के खजाने में बड़ी रकम जमा की है।

कुल बजट का 91.39% डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन

इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स को मिलाकर सरकार ने कुल बजट का 91.39% डायरेक्ट टैक्स कलेक्ट हो चुका है। बता दें कि, वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि, इस साल 10 फरवरी तक उसका डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 24.09 प्रतिशत बढ़ा है। इसी के साथ भी रिफंड को हटाने के बाद सरकार के टैक्स कलेक्शन में 18.40% की बढ़त देखी गई है।

Also Read: UP GIS 2023: लुलु मॉल और एलाना ग्रुप संग यूपी ने किया हजारों करोड़ का एमओयू साइन

कॉर्पोरेट टैक्स के साथ इनकम टैक्स में भी ग्रोथ

बता दें कि, हमारे देश में डायरेक्ट टैक्स दो तरह से वसूल किया जाता है एक कॉर्पोरेट टैक्स के तौर पर दूसरा इंडिविजुअल के इनकम टैक्स के तौर पर। आंकड़ों की बात की जाए तो, कॉर्पोरेट इनकम टैक्स की ग्रोथ इस साल 19.33 प्रतिशत रही है। वही आम आदमी द्वारा दिए जाने वाले इंडिविजुअल इनकम टैक्स में 29.63 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। रिफंड का हिसाब किताब करने के बाद इस साल कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन की ग्रोथ 15.84 प्रतिशत रही है, जबकि इंडिविजुअल के इनकम टैक्स कलेक्शन का ग्रोथ रेट 21.93 प्रतिशत रहा है।

Also Read: Bihar Board Exam 2023 में छात्रों की रिपोर्टिंग टाइम में हुआ बड़ा बदलाव, पेरेंट्स को भी रखना होगा ये विशेष ध्यान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Dehradun Expressway

मई 2, 2026

Namo Bharat Train

मई 2, 2026

Income Tax News

मई 2, 2026

8th Pay Commission

मई 2, 2026

Noida International Airport

मई 2, 2026

8th Pay Commission

मई 1, 2026