---Advertisement---

UDAN Yatri Cafe: एयरपोर्ट की थकान मिटाएंगे ये स्वादिष्ट और सस्ते स्नैक्स, मात्र इतने रूपये में मिलेगा चाय, समोसा; चेक करें लिस्ट

UDAN Yatri Cafe: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते है और एयरपोर्ट का महंगा खाना खाते-खाते थक गए है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 15, 2026 3:42 अपराह्न

UDAN Yatri Cafe
Follow Us
---Advertisement---

UDAN Yatri Cafe: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते है और एयरपोर्ट का महंगा खाना खाते-खाते थक गए है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार की तरफ से उड़ान यात्री कैफे की शुरूआत की है। जिसके तहत बेहत सस्ते दामों में चाय, समोसा और अन्य स्वादिष्ट और सस्ते स्नैक्स दिए जाएंगे। मालूम हो कि एयरपोर्ट का खाना काफी महंगा होता है, जिसकी वजह से आम लोग उसे खरीदने में कतराते है, लेकिन अब वह यात्रा से पहले स्वादिष्ट स्नैक्स का लुत्फ बेहद कम दामों में उठा सकेंगे, बताते चले कि यह सुविधा कई हवाई अड्डे पर जारी है। बता दें कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी है।

UDAN Yatri Cafe के तहत मात्र इतने रूपये में मिलेगा स्नैक्स

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “उड़ान यात्री कैफे – हर यात्रा में किफायती और गुणवत्तापूर्ण भोजनउड़ान यात्री कैफे भारत में हवाई यात्रा के सपने को साकार करता है और यह सुनिश्चित करता है कि किफायती भोजन केवल हवाई किराए तक ही सीमित न रहे।

उचित और पारदर्शी कीमतों पर ताज़ा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराकर, यह कैफे हर रोज़ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सम्मान, विश्वास और सुविधा के साथ हवाई अड्डे पर आतिथ्य सत्कार की नई परिभाषा प्रस्तुत करता है”। वहीं अगर कीमत की बात करें तो पानी की बोटल – 9 रूपये, चाय – 10 रूपये, समोसा – 20 रूपये, कॉफी – 20, मीठा – 20 रूपये और अन्य स्वादिष्ट स्नैक्स का लुत्फ उठा सकेंगे।

उड़ान यात्री कैफे के फायदें

  • उड़ान की सोच पर आधारित, उड़ान यात्री कैफे यह सुनिश्चित करता है कि किफायती दाम हवाई किराए से कहीं आगे तक फैले।
  • उचित और पारदर्शी कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन, गरिमा और विश्वास के साथ हवाई अड्डे की मेहमाननवाजी को नए सिरे से परिभाषित करता है।
  • आम यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया, जो भारत के बढ़ते विमानन पारिस्थितिकी तंत्र का समर्थन करता है।
  • स्वच्छता, निरंतरता और स्वाद के अटूट मानक, गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं।

गौरतलब है  कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। और बेहद कम दाम पर यात्री स्नैक्स का लुत्फ उठा सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 Feb 2026

फ़रवरी 15, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 15, 2026

Lucknow Viral Video

फ़रवरी 15, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 15, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 15, 2026

Mumbai Viral Video

फ़रवरी 15, 2026