---Advertisement---

UP News: प्रदूषण को लेकर योगी सरकार की खास पहल, ई-बसों के बाद Ayodhya, Mathura, Varanasi समेत इन शहरों में शुरू होगी E-Bike और Cycle सुविधा! जानें डिटेल

UP News: यूपी में ई-बसों के बाद अब जल लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत कई जिलों में E-Bike और Cycle सुविधा चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 19, 2025 2:45 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: यूपी सरकार जल्द ही अयोध्या, मथुरा, वाराणसी समेत कई शहरों में E-Bike और Cycle सेवा शुरू करने का योजना बना रही है। गौरतलब है कि अभी यूपी के कई जिलों में ई-बसों की सेवा जारी है, माना जा रहा है कि इससे प्रदूषण में भी काफी कमी आ सकती है। बता दें कि अभी दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है, वहीं योगी सरकार का यह काफी सराहनीय कदम माना जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि इससे यूपी के लोगों को कैसे फायदा मिलेगा।

ई-बसों के बाद अब यूपी के इन शहरों में शुरू होंगी E-Bike और Cycle की सुविधा

गौरतलब है कि Ayodhya, Mathura समेत कई शहरों में ई-बसों के सफल परिचालन के बाद अब नगरीय परिवहन निदेशालय ने Lucknow, Ayodhya, Mathura, Varanasi समेत कई शहरों में E-Bike और Cycle की सुविधा करने पर विचार कर रही है, माना जा रहा है कि इससे लोगों को काफी सुविधा होगी साथ की प्रदूषण में राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस लेकर विभाग ने नगर निगमों को पत्र भेजकर प्रस्तावित रूट, चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य जरूरी चीजों की जानकारी मांगी है। गौरतलब है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा छोटी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा।

यूपी के इन शहरों में E-Bike और Cycle चलाने पर विचार

सूत्रों के मुताबिक नगरीय परिवहन निदेशालय ने कई नगर निगमों को पत्र भेजकर प्रस्तावित रूट, चार्जिंग स्टेशन समेत अन्य जरूरी चीजों की जानकारी मांगी है। जानकारी के मुताबिक कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, अयोध्या एव मुरादाबाद में E-Bike और Cycle चलाने की योजना बनाई जा रही है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं कई गई है, माना जा रहा है कि जल्द इसे लेकर नगरीय परिवहन निदेशालय जानकारी दे सकता है।

प्रदूषण को लेकर योगी सरकार की खास पहल – UP News

गौरतलब है कि प्रदूषण को रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा कई अहम फैसले लिए गए है। वहीं कई राज्यों में E-Bike और Cycle की सुविधा शुरू होने के बाद पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही लोगों को प्रदूषण से भी निजात मिलने की उम्मीद है(UP News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

ISRO

जुलाई 17, 2026

US-Iran War

जुलाई 17, 2026

NEET UG Result 2026

जुलाई 17, 2026

Punjab News

जुलाई 16, 2026