---Advertisement---

‘तथ्यों की तुलना में नकारात्मकता..,’ अपने ऊपर लगे कथित US Bribery Case आरोपों के बाद पहली बार बोले Gautam Adani; जानें डिटेल

US Bribery Case: अडानी ग्रुप के अध्यक्ष Gautam Adani पर अमेरिका की एक कोर्ट ने अडानी, उनके भतीजे और कई अधिकारियों को पर कथित तौर पर रिश्वत देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विपक्ष अडानी पर पूरी तरह से हमलावर नजर आ रही है। वहीं अब अडानी ने US Bribery Case पर अपनी प्रतिक्रिया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2024 10:51 अपराह्न

US Bribery Case
Follow Us
---Advertisement---

US Bribery Case: अडानी ग्रुप के अध्यक्ष Gautam Adani पर अमेरिका की एक कोर्ट ने अडानी, उनके भतीजे और कई अधिकारियों को पर कथित तौर पर रिश्वत देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विपक्ष अडानी पर पूरी तरह से हमलावर नजर आ रही है। वहीं अब अडानी ने US Bribery Case पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अपने ऊपर लगे US Bribery Case पर क्या बोले Gautam Adani

दरअसल Gautam Adani राजस्थान में 51वें रत्न एवं आभूषण पुरस्कारों को संबोधित करते हुए कहा कि “जैसा कि आप में से अधिकांश ने 2 सप्ताह से भी कम समय पहले पढ़ा होगा, हमें अदानी ग्रीन एनर्जी में अनुपालन प्रथाओं के बारे में अमेरिका से कई आरोपों का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं है जब हमें ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मैं आपको जो बता सकता हूं वह यह है कि हर हमला हमें मजबूत बनाता है और हर बाधा एक सीढ़ी बन जाती है।

बहुत सारी निहित रिपोर्टिंग के बावजूद, अडानी पक्ष से किसी पर भी एफसीपीए के उल्लंघन या न्याय में बाधा डालने की किसी साजिश का आरोप नहीं लगाया गया है। आज की दुनिया में, तथ्यों की तुलना में नकारात्मकता तेजी से फैलती है। जैसा कि हम कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से काम करते हैं, मैं विश्व स्तरीय नियामक अनुपालन के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता की पुष्टि करना चाहता हूं।”

हमारे सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत बनी रही

वहीं गौतम अडानी ने आगे कहा कि “पिछले साल जनवरी में, जब हम अपनी फॉलो-ऑन सार्वजनिक पेशकश लॉन्च करने के लिए तैयार हो रहे थे। हमें विदेश से शुरू किए गए शॉर्ट-सेलिंग हमले का सामना करना पड़ा। यह कोई सामान्य वित्तीय हड़ताल नहीं थी; यह दोहरी मार थी-हमारी वित्तीय स्थिरता को निशाना बनाना और हमें राजनीतिक विवाद में खींचना। इन सबको निहित स्वार्थों वाले कुछ मीडिया ने और बढ़ावा दिया। लेकिन ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी, हमारे सिद्धांतों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता मजबूत बनी रही।

एक भी भारतीय या विदेशी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने हमें डाउनग्रेड नहीं किया। अंततः भारत के सर्वोच्च न्यायालय की हमारे कार्यों की पुष्टि ने हमारे दृष्टिकोण को मान्य कर दिया।” गौरतलब है कि US Bribery Case पर भी गौरतम अडानी से सभी सवालों के जवाब दे दिए।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

जून 26, 2026

Venezuela Earthquakes

जून 26, 2026

India-US Trade Deal

जून 25, 2026

Varanasi Ropeway

जून 24, 2026

Noida International Airport

जून 23, 2026

Delhi News

जून 21, 2026