---Advertisement---

US-Israel-Iran-War के बीच सरकार का बड़ा कदम, जंग के बीच फ्लाइट टिकट के दामों में हो सकता है बड़ा उलटफेर; जानें सबकुछ

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार हमला हो रहा है। जिसने भारत की चिंता बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 11:21 पूर्वाह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार हमला हो रहा है। जिसके बाद भारत समेत कई देशों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कच्चे तेल के दामों में जबरदस्त उलटफेर हुआ है। बता दें कि भारत में पहले एलपीजी के दामों में उछाल देखने को मिला है। इसके बाद प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल में इजाफा हुआ है। वहीं अब सरकार की तरफ से घरेलू उड़ान  के दामों में सरकार ने छूट उठा दी है। यानि अब एयरलाइंस कंपनियां अपने हिसाब से घरेलू किराया तय कर सकेगी। माना जा रहा है कि इससे एयरलाइंस कंपनियां अपने टिकटों में इजाफा कर सकती है। बताते चले कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिसंबर से लागू घरेलू हवाई किरायों पर अस्थायी किराया सीमा हटा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

फ्लाइट टिकट के दामों में हो सकता है बड़ा उलटफेर

बता दें कि इंडिगो द्वारा जारी फ्लाइटों में दिक्कत के कारण विमान कंपनियों ने  मनमाना किराया बढ़ा दिया था, जिसके बाद विमानन मंत्रालय की तरफ से एयरलाइंस कंपनियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया था। बता दें कि यह आदेश दिसंबर  में जारी किया गया था। यह फैसला विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों और उड़ान संचालन को प्रभावित करने वाले भू-राजनीतिक तनावों की पृष्ठभूमि में आया है, जिससे एयरलाइन के खर्चों में काफी वृद्धि हुई है। माना जा रहा है कि यह फैसला मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध भी इसका एक बड़ा कारण है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या अब फ्लाइट टिकट के दामों में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है।

युद्ध के बीच क्या भारत में बढ़ने जा रही है मंहगाई

बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक क्रूड ऑयल $100–120+ प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। यानि पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है। जिससे ट्रांसपोर्ट महंगा, हर चीज़ (सब्ज़ी, दूध, सामान) महंगी हो सकती है। सरकार ने airfare cap हटा दिया। एयरलाइंस अब अपनी कीमत खुद तय करेंगी। यानि टिकट के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। ईंधन की लागत पहले ही बढ़ चुकी है। औद्योगिक डीजल की कीमत ₹22/लीटर तक बढ़ी चुकी है। जिससे ट्रकिंग महंगी FMCG, सब्ज़ी, रोज़मर्रा की चीज़ें महंगी हो सकती है। इसके अलावा रूपया तेजी से गिर रहा है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में इससे महंगाई बढ़ सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 22, 2026

Donald Trump

मार्च 22, 2026

Ishan Kishan

मार्च 22, 2026

Punjab News

मार्च 21, 2026

Punjab News

मार्च 21, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 21, 2026