---Advertisement---

खजुराहो के बाद अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बीच हुआ Vande Bharat Sleeper Train का सफल ट्रायल; जाने कब से शुरू हो सकता है परिचालन

Vande Bharat Sleeper Train: अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रायल के बाद अब इसे चलाने के लिए योजना बनाई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 16, 2025 3:10 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: खजुराहो- झांसी रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाद अब अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक किया गया है। मालूम हो कि भारतीय रेलवे द्वारा हाई स्पीड Vande Bharat Sleeper Train को कई रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। गौरतलब है कि यह ट्रेन देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक है। वहीं इसका आखिरी ट्रायल अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल के बीच किया गया। माना जा रहा है कि जल्द कई रूटों पर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा सकता है।

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बीच हुआ Vande Bharat Sleeper Train का ट्रायल

खजुराहो के बाद अब अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन ने 6 घंटे से थोड़े अधिक समय में दूरी तय की, हालांकि यह महज एक ट्रायल था, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। माना जा रहा है कि सफल ट्रायल के बाद इस रूट पर भारतीय रेलवे स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रही है।

कब से शुरू हो सकता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन

रेलवे द्वारा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के परिचालन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। माना जा रहा है कि जल्द इस ट्रेन को कई रूटों पर चलाया जा सकता है, सूत्रों के मुताबिक जनवरी के अंत में या फरवरी के शुरूआत में Vande Bharat Sleeper Train को चलाया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं कई गई है।

इन रूटों पर चल सकती है हाई स्पीड ट्रेन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ट्रेन को कई रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। जिसमे दिल्ली-श्रीनगर, दिल्ली-मुबंई, नागपुर-मुंबई, दिल्ली-वाराणसी समेत कई रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है, हालांकि अभी तक पहली वंदे स्लीपर ट्रेन के रूट की जानकारी दी गई है। मालूम हो कि यह देश की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक है। जिसमे हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026