---Advertisement---

इन राज्यों के बीच हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन, राजधानी, दुरंतों से कितनी अलग होगा ये ट्रेन; किराया जान आ जाएगा मजा

Vande Bharat Sleeper Train: देश में जल्द सबसे आधुनकि ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगमन होने जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 14, 2025 5:20 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश में जल्द सबसे आधुनकि ट्रेनों में से एक यानि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगमन होने जा रहा है, जो रेलवे के लिए एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। बता दें कि अभी देशभर में मात्र कुछ रूटों पर ही राजधानी और तेजस का संचालन होता है। लेकिन अब जल्द नई प्रीमियम ट्रेन Bharat Sleeper Train की एंट्री होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सितंबर तक देश की पहले वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ सकती है। सबसे खास बात है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की पटरियों पर दौड़ सकती है, दरअसल ट्रायल के दौरान खुद रेल मंत्री ने 180 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ती इस ट्रेन की वीडियो शेयर की थी।

इन राज्यों के बीच हो सकता है Vande Bharat Sleeper Train का संचालन

बताते चले कि देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train जल्द पटरियों पर दौड़ने वाली है। अगर रूट की बात करें को इसे लेकर अभी तक अधिकारिक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली से बिहार, मुंबई से दिल्ली, पुणे से मुंबई, दिल्ली से जम्मू कश्मीर के बीच चल सकती है, हालांकि इसके लेकर अभी तक रेलवे की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आी है। वहीं अगर तारीख की बात करें तो सितंबर तक इस नई नवेली और आधुनिक ट्रेन का संचालन हो सकता है, यानि दिवाली से पहले रेल प्रेमियों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना हो सकता है किराया

अगर दिल्ली से पटना जाने वाली तेजस ट्रेन के किराए की बात करें तो फस्ट एसी के किराया की बात करें तो 4220 रूपये है, वहीं सेकेंड एसी के किराए की बात करें तो 3415 है, और थर्ड एसी के किराए की कीमत 2485 के आसपास है। वहीं अगर Vande Bharat Sleeper Train की बात करें तो इसका भी किराया तेजस और राजधानी के आसपास ही रहने की उम्मीद है, लेकिन सुविधा की बात करें तो दोनों ट्रेनों के मुकााबले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अधिक सुविधाएं मिलेगी, साथ ही अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

हालांकि किराए को लेकर अभी तक रेलवे की तरफ से जाकारी सामने नहीं आई है। इस ट्रेन के खासियत की बात करें तो यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेक पर दौड़ेगी।सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी पूरी ट्रेन। किसी आपातकालीन स्थिति में यात्री, लोको-पायलट या ट्रेन मैनेजर से बात कर सकेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 July 2025

जुलाई 24, 2026

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026