---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train पर आया महत्वपूर्ण अपडेट, रूट, किराए को लेकर अश्विनी वैष्णव ने कर दिया बड़ा ऐलान; जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहले सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन हावड़ा स्टेशन से गुवाहाटी के बीच दौड़ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 12, 2026 6:13 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहले सेमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन हावड़ा स्टेशन से गुवाहाटी के बीच दौड़ रही है। इसी बीच अब संसद में अश्विनी वैष्णव ने इसे लेकर अहम जानकारी दी है। बता दें कि कई रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को चलाने की योजना बनाई जा रही है। जिसमे दिल्ली-पटना, दिल्ली-वाराणसी, कोलकाता-पटना, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट शामिल है। बता दें कि यात्रियों की तरफ से इस ट्रेन को काफी सराहा जा रहा है। यादगार सफर के साथ-साथ यात्रियों को स्वादिष्ट लोकर व्यंजन भरोसा जा रहा है जो अपने आप भी काफी यूनिक है। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी रदी है।

Vande Bharat Sleeper Train पर अश्विनी वैष्णव ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद को सूचित किया कि भारतीय रेलवे में यात्री किराए को “व्यापारिक रहस्य” नहीं माना जाता है और यह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। रेल मंत्रालय के अनुसार, भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान यात्री टिकटों पर 60,239 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की।

इसका मतलब है कि प्रति यात्री औसतन 43% की छूट दी गई। व्यावहारिक रूप से, यदि रेल सेवा प्रदान करने की लागत 100 रुपये है, तो यात्रियों को टिकट के लिए लगभग 57 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। रेलवे ने कहा कि वह यात्री टिकटों पर किराए का पूरा विवरण प्रदर्शित करके पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।

किराए को लेकर भी रेल मंत्री ने दी अहम जानकारी

किराया संरचना में आमतौर पर निम्नलिखित घटक शामिल होते हैं।  मूल किराया, आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), ये विवरण यात्री आरक्षण प्रणाली, अनारक्षित टिकट प्रणाली और रेलवन जैसे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध हैं। अगर रूट की बात करें तो यह ट्रेन दिल्ली – मुंबई, दिल्ली – हावड़ा (कोलकाता), दिल्ली – चेन्नई, चेन्नई – बेंगलुरु – मुंबई, दिल्ली – पटना, अजनी/नागपुर – पुणे शामिल है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी किसी भी रूट को लेकर सहमति नहीं बनी है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heat Alert 13 March 2026

मार्च 12, 2026

कल का मौसम 13 March 2026

मार्च 12, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Retail Inflation

मार्च 12, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 12, 2026