---Advertisement---

Amethi Viral Video: LPG किल्लत के बीच बुजुर्ग पिता की बेबसी! बेटी की शादी के दिन सिलेंडर के लिए दर-दर भटकता रहा शख्स, वीडियो वायरल

Amethi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें बेटी की शादी की तैयारियां छोड़ एक बुजुर्ग पिता गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़ा नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2026 5:58 अपराह्न

Amethi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Amethi Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत साफ तौर पर सामने आ रही है। लोग गैस सिलेंडर लिए कतारबद्ध हैं और खूब अफरा-तफरी मच रही है। इस बीच यूपी के अमेठी जिले से एक बुजुर्ग पिता की बेबसी से जुड़ा वायरल वीडियो सामने आया है। अमेठी वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग पिता अपनी बेटी की शादी (हल्दी) के दिन गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटकता नजर आ रहा है। बुजुर्ग की बेबसी इस कदर है कि इसे देख लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। अमेठी वायरल वीडियो में पीड़ित बुजुर्ग बता रहे हैं कि कैसे उन्हें सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

एलपीजी शॉर्टेज के बीच बुजुर्ग पिता की बेबसी देख फट रहा कलेजा!

जिसके घर बिटिया की शादी हो, उसका मजबूर पिता गैस सिलेंडर के लिए दर-बदर की ठोकरे खाए। सोचिए कितना विभत्स दृश्य होगा ये। ऐसा ही अमेठी के एक परिवार के साथ हुआ।

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने इससे जुड़ा अमेठी वायरल वीडियो पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में रविन्द्र नाथ तिवारी नजर आ रहे हैं जिनके बिटिया की शादी है। बुजुर्ग पिता शादी की तैयारियां छोड़ गैस सिलेंडर के लिए कतारबद्ध हो रहे हैं। पहले उन्होंने बुकिंग के लिए मशक्कत झेली और अब एलपीजी शॉर्टेज की मार झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हलवाई उनके घर आकर बैठ गया है, लेकिन गैस के अभाव में कुछ बन नहीं पा रहा। एजेंसी पर कतार लगाने के बावजूद वो गैस सिलेंडर हासिल करने में असफल रहे हैं। बुजुर्ग पिता की ये बेबसी लोगों को चुभ रही है।

गैस सिलेंडर की किल्लत से मची हाहाकार!

यूपी में लखनऊ से अमेठी, बाराबंकी, बदायूं, गोरखपुर समेत तमाम जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत साफ तौर पर नजर आई है। लोग कतारों में लगकर सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। तमाम ऐसे मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं जिसमें लोगों को लाइन में लगकर गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करते देखा गया है। कई जगहों पर अफरा-तफरी भी देखने को मिली है। ये दर्शाता है कि देश में मिडिल ईस्ट संघर्ष का प्रतिकूल असर किस हद तक पड़ा है। इसी बीच अमेठी से भी वायरल वीडियो सामने आया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

Viral Video

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 2, 2026

Health Tips

नवम्बर 2, 2026