---Advertisement---

दिल्ली से इस राज्य के बीच चलेगी Vande Bharat Sleeper Train! 1700 किलोमीटर की दूरी मात्र इतने घंटों में होगी पूरी; पर्यटन के लिहाज से भी है प्रसिद्ध

Vande Bharat Sleeper Train: रेलवे जल्द दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच Vande Bharat Sleeper Train चलाने की योजना बना रही है। जिससे दोनों राज्यों के बीच दूरी बेहद कम हो जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2025 6:01 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: इस साल के अंत तक देश को 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने की उम्मीद है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के सफल परिचालन के बाद अब रेलवे लंबी दूरी के लिए स्लीपर ट्रेन चलाने की योजना बना रही है, जिसमे स्लीपर सीट के साथ सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी, वहीं इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच Vande Bharat Sleeper Train का संचालन किया जा सकता है, जिससे दोनों राज्यों के बीच दूरी तो कम होगी ही, साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण रहने की उम्मीद है।

दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच चलेगी Vande Bharat Sleeper Train

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक रेलवे द्वारा दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच Vande Bharat Sleeper Train को चलाने को योजना बनाई जा रही है। यहां पहुंचने के लिए ट्रेन से करीब 26 घंटे से लेकर 35 घंटे तक का समय लगता है। वहीं इस ट्रेन के चलने के बाद इसकी दूरी मात्र 17 घंटे की रह जाएगी। मालूम हो कि इन दोनों राज्यों की दूरी करीब 1700 किलोमीटर की है। यानि दिल्ली से ओडिशा के बीच की दूरी बेहद कम हो जाएगी।

1700 किलोमीटर की दूरी मात्र इतने घंटो में होगी पूरी

दिल्ली से भुवनेश्वर की दूरी करीब 1700 किलोमीटर की है, और अभी ट्रेन से 27 घंटे से लेकर 35 घंटे तक का समय लग जाता है, लेकिन Vande Bharat Sleeper Train चलने के बाद इसका सफर मात्र 17 से 18 घंटे का रह जाएगा, हालांकि इसे लेकर अभी अधिकारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इससे दोनो राज्यों के बीच कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ जाएगी।

पर्यटन के लिहाज से भी काफी प्रसिद्ध है ये राज्य

मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोग ओडिशा में स्थिति जगन्नाथ पुरी के दर्शन के लिए पूरे भारत से आते है। बताते चले कि भुवनेश्वर से पुरी की दूरी मात्र 64 किलोमीटर की हो जाएगी। यानि दिल्ली से पुरी जानें वाले मात्र 17 घंटे में पहुंच सकेंगे और जग्गनाथ मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने के बाद इन दोनों राज्यों को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026