---Advertisement---

Vande Bharat Train: दिवाली से पहले यूपी वासियों को मिलेगी एक और नई वंदे भारत की सौगात, व्यावसायिक, पर्यटकों के लिए साबित होगा गेमचेंजर

Vande Bharat Train: दिवाली से पहले यूपी के लोगों को एक नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 23, 2025 1:39 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश के लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेन का संचालन लगातार जारी है। इसी बीच दिवाली से पहले यूपी के लोगों को एक नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि अभी उत्तर प्रदेश के कई रूटों पर इस वंदे भारत ट्रेन का संचालन जारी है। अगर रूट की बात करें तो नई सेमी हाई स्पीड ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली है। इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है। गौरतलब है कि सहारानपुर से नई वंदे भारत ट्रेन चलने से पश्चिमी यूपी के कई जिले के लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

दिवाली से पहले यूपी को मिलेगी नई वंदे भारत की सौगात

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, केंद्र सरकार ने जीएसटी में बदलाव करके देशवासियों को बड़ी राहत दी है। वहीं अब रेलवे ने यूपी वासियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल अब सहारानपुर से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है, इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मं एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“लखनऊ जंक्शन और सहारनपुर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय को कम करेगी और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक हो जाएगी”। हालांकि अभी तक रेलवे की तरफ से रूट और तारीख का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन इतना तो तय है कि इस रूट पर ट्रेन चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

व्यावसायिक, पर्यटकों के लिए साबित होगा गेमचेंजर

बता दें कि सहारानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले इस रूट पर संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि रूट को लेकर जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन नई वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद व्यावसायिक, पर्यटकों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। सहारनपुर व्यावसाय के लिहाज से कई महत्वपूर्ण शहर माना जाता है। वहीं बिजनेस के सिलसिले में लोग सहारनपुर से लखनऊ आते जाते है। इस ट्रेन के शुरू होने से दूरी तो कम होगी ही, साथ ही समय की भी बचत होगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026