---Advertisement---

Vande Bharat Train: ऐतिहासिक! बिहार को एक साथ मिलेंगी दो हाई स्पीड ट्रेन, स्पीड के मामले में यह है सबसे अव्वल; रूट जान खिल उठेंगे चेहरे

Vande Bharat Train: जल्द रेलवे द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के बीच एक नई Vande Bharat Train चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2025 3:07 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: विधानसभा चुनाव से पहले भारत को एक और वंदे भारत ट्रेन और Amrit Bharat Train मिलने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम मोदी 24 April 2025 को अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते है। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली आने-जाने में काफी आसानी होगी, साथ ही यात्रियों का काफी समय भी बचेगा, जानकारी के मुताबिक सहरसा से दिल्ली के बीच इन दोनों ट्रेनों को संचालित किया जाएगा। जिससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, इसके अलावा दिल्ली से सहरसा की दूरी और कम हो जाएगी, आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

बिहार से दिल्ली के बीच चलेगी दो हाई स्पीड ट्रेनें

रिपोर्टस के मुताबिक PM Modi, 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचेंगे, जहां वह राज्य को बड़ी सौगात देंगे, इसके अलावा प्रधानमंत्री Amrit Bharat Train को हरी झंडी दिखा सकते है, जो सहरसा से दिल्ली के बीच चलेगी। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि जल्द रेलवे द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के बीच एक नई Vande Bharat Train चलाने की योजना बनाई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली पहुंचने में याात्रियों का काफी समय बचेगा।

इन स्टेशनों से होकर दिल्ली पहुंचेगी नई Vande Bharat Train

सूत्रों के मुताबिक बिहार से मुजफ्फरपुर के बीच एक नई Vande Bharat Train चलाने की भी योजना बनाई जा रही है, अगर रूट की बात करें तो यह बिहार के सहरसा, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू होते हुए दिल्ली पहुंचेगी, सबसे खास बात यह है कि यात्री मात्र 13 घंटे में राजधानी में पहुंच सकेंगे। गौरतलब है कि अभी सहरसा से दिल्ली पहुंचने में करीब 20 घंटों का समय लगता है।

स्पीड के मामले में यह ट्रेन है सबसे अव्वल

मालूम हो कि Vande Bharat Train भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन है, जो 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, हालांकि इसे अभी तक सिर्फ दिल्ली से आगरा के बीच ही चलाया गया है। वहीं माना जा रहा है कि बिहार की यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है जो सहरसा से दिल्ली के बीच चलेेगी। हालांकि वंदे भारत ट्रेन को लेकर अधिकारिक ऐलान बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026