---Advertisement---

भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक फैसला, इन रूटों पर फर्राटा भरेंगी 6 नई Vande Bharat Train; रूट जान झूम उठेंगे यात्री; जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: देशभर में नई वंदे भारत ट्रेनों का जाल बिछ रहा है, लगभग सभी रूटों पर भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन का परिचालन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 6, 2025 5:22 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देशभर में लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों का जाल बिछ रहा है, लगभग सभी रूटों पर भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन का परिचालन जारी है। वही यह ट्रेन यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेनों में से एक बन चुकी है। वहीं अब जल्द कई रूटों पर Vande Bharat Train ट्रेन फर्राटा भरने वाली है। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इन ट्रेनों को 10 अगस्त को हरी झंडी दिखा सकते है, हालांकि इसे लेकर अभी कर अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वहीं सभी 6 रूटों की जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि अभी देशभर में कुल 144 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन जारी है।

इन रूटों पर फर्राटा भरेंगी 6 नई Vande Bharat Train

जानकारी के मुताबिक जिन 6 रूटों पर Vande Bharat Train भर्राटा भरने वाली है, उनमे से 3 रूटों की जानकारी सामने आ चुकी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पीएम मोदी 10 अगस्त को Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखा सकते है। जानकारी के मुताबिक पहली वंदे भारत ट्रेन नागपुर से पुणे के बीच चलेगी। वहीं दूसरी बेंगलुरू से बेलगावी तक फर्राटा भरने वाली है।

इसके अलावा अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा। हालांकि अन्य 3 रूटों को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी 10 तारीख को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते है। 6 वंदे भारत ट्रेन चलने के बाद इसकी कुल संख्या 150 हो जाएगी।

वंदे भारत ट्रेन के बाद जल्द हो सकता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगमन

रेल प्रेमियों की तरफ से लगातार यह सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर Vande Bharat Sleeper Train का संचालन कब से किया जाएगा। बता दें कि इस ट्रेन को राजधानी, दुरंतो और तेजस भी आधुनिक बनाया गया है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले स्लीपर ट्रेन पटरियों पर फर्राटा भर सकती है। इस ट्रेन में 11 एसी 3 टियर कोच, 4 एसी 2 टियर कोच और 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच शामिल होंगे। अगर इसके किराए की बात करें तो राजधानी की बराबार रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 टियर कोच का किराया 4300 रूपये, सेकेंड एसी का किराया 5800 और फस्ट एसी क किराया 7200 रहने की उम्मीद है। हालांकि रेलवे की तरफ से इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026