Stock Market Update: 5 महीनों में निवेशकों के क्यों डूबे 91 लाख करोड़ रुपये? शेयर बाजार में लगाते हैं पैसा तो फटाफट यह खबर पढ़ लें…नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने
Stock Market Update: ताजा हालात ये हैं कि फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी रही। अकेले इस महीने में निवेशकों को 40.80 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले 5 महीनों में बीएसई का मार्केट कैप करीब 91.13 लाख करोड़ रुपये कम हुआ है। इसका मतलब ये हुआ कि पिछले 5 महीनों में बाजार से 91 लाख करोड़ रुपये की रकम साफ हो चुकी है।