---Advertisement---

Sanatan Dharam Row: उदयनिधि स्टालिन को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख का इनाम, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में लगे ऐसे पोस्टर

Sanatana Dharma Row: सनातन धर्म पर DMK नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान पर बवाल जारी है। अब खबर है की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक हिंदूवादी संगठन ने उदयनिधि को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 7, 2023 12:13 अपराह्न

Tamil Nadu
Follow Us
---Advertisement---

Sanatan Dharam Row: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सनातन धर्म पर की गई उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर बवाल मचा हुआ है। BJP लगातार उदयनिधि स्टालिन पर निशाना साध रही है और उनसे अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग कर रही है। जबकि, स्टालिन भी कह चुके हैं की वह अपने बयान पर कायम हैं।

उदयनिधि को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख का इनाम

बीते दिनों अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था अगर कोई उदयनिधि काट कर लाएगा, तो वह उसे 10 करोड़ का इनाम देंगे। अब ऐसा कुछ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में देखने को मिला है। जहां, एक हिंदू संगठन ने उदयनिधि को थप्पड़ मारने वाले को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस संबंध में विजयवाड़ा में जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं। ये पोस्टर जन जागरण समिति की ओर से लगाए गए हैं।

उदयनिधि ने सनातन धर्म पर दिया था बयान

बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार (3 सितंबर) को उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय की अवधारणा के साथ असंगत है और इसे “खत्म” कर दिया जाना चाहिए। उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के समान बताया था, जिसकी BJP नेताओं ने कड़ी आलोचना की थी। उदयनिधि ने कहा था, “सनातन धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है। इसलिए इसका विरोध करने के बजाय इसे खत्म कर देना चाहिए।”

PM मोदी बोले- सख्ती से दें इसका जवाब

सनातन धर्म को लेकर चल रही बहस के बीच बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने मंत्रियों को सख्ती से इसका जवाब देने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, 7 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने कथित तौर पर अपने मंत्रियों से कहा है कि सनातन धर्म का अपमान करने के कारण विपक्ष फंस गया है और विपक्ष की बेचैनी अब स्पष्ट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026