---Advertisement---

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कर्नल, मेजर समेत 3 अफसर हुए शहीद

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के हुई मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए हैं। जिनकी पहचान एक कर्नल, एक मेजर व एक पुलिस के DSP के रूप में हुई है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 13, 2023 11:29 अपराह्न

Jammu Kashmir Encounter
Follow Us
---Advertisement---

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से बड़ी खबर आई है। यहां कोकेरनाग इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के 2 अधिकारी और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शहीद हो गए हैं। बता दें कि सुरक्षाबलों को आज सुबह इलाके में आतंकियों के घुसपैठ की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस के जवान मिलकर आतंकियों को ढूंढ रहे थे। इसी दौरान अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमे कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीश धोनैक और जम्मू-कश्मीर के डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

हवाई मार्ग से ले जाया गया श्रीनगर

बता दें कि सेना के जवानों का नेतृत्व कर्नल मनप्रीत सिंह खुद कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का नेतृत्व रिटायर्ड आईजी के गुलाम हसन भट के डीएसपी बेटे हुमायूं भट कर रहे थे। कर्नल की गोली लगने पर मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं डीएसपी हुमायूं भट गोली लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, मगर फिर भी ज्यादा खून बह जाने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर के राजौरी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। इस इलाके में पिछले तीन दिन से सेना तलाशी अभियान चला रही है। जिसमें 2 आतंकियों को पहले ही मार गिराया जा चुका है।

पूर्व जनरल वीके सिंह ने किया ट्वीट

पूर्व जनरल वीके ने इस हादसे पर ट्वीट करके कहा है कि भारतीय सेना के मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह अनंतनाग में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए हैं। इस खबर से देश स्तब्ध हो गया है। मैं शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते समय उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026