---Advertisement---

Rojgaar Mela में 70 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, PM Modi वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाटेंगे ऑफर लेटर

Rojgaar Mela: देश में बढ़ती जनसंख्या के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें से एक बेरोजगारी भी है। मौजूदा समय में ज्यादातर युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 22, 2023 10:12 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rojgaar Mela: देश में बढ़ती जनसंख्या के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें से एक बेरोजगारी भी है। मौजूदा समय में ज्यादातर युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 70,000 युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए नियुक्ति पत्र बाटेंगे। रोजगार मेले का देश में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर आयोजन किया जाएगा।

PM Modi युवाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस दौरान वह देश को संबोधित करेंगे। 21 जुलाई को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेले के जरिए केंद्र सरकार के विभागों साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी भर्तियां की जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि, देश भर में चुने गए युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

इन विभागों में मिलेगी नौकरी

पीएमओ द्वारा जारी किए गए बयान में आगे कहा गया कि, रोजगार सर्जन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक प्रयास है। इसके ज्यादा रोजगार सृजन और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सार्थक अवसर उपलब्‍ध कराने और राष्‍ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए प्रेरक भूमिका निभाने की उम्‍मीद है। हम आपको बता दें कि, इन युवाओं को राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, जल संसाधन विभाग, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और गृह मंत्रालय में नियुक्त मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026