---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: भयंकर गर्मी से नहीं मिल रही दिल्लीवासियों को राहत, IMD ने इन राज्यों में की बारिश की भविष्यवाणी, जानें लखनऊ के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: देशभर से मानसून लगभग अब विदा ले चुका है। हालांकि अक्टूबर में से भी 10 दिन जानें के बाद कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है (Aaj Ka Mausam)। वहीं अगर राजधानी दिल्ली का बात करें तो अक्टूबर के महीने में लोगों को जुलाई का एहसास हो रहा है। लोगों को ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 10, 2024 12:18 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देशभर से मानसून लगभग अब विदा ले चुका है। हालांकि अक्टूबर में से भी 10 दिन जानें के बाद कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है (Aaj Ka Mausam)। वहीं अगर राजधानी दिल्ली का बात करें तो अक्टूबर के महीने में लोगों को जुलाई का एहसास हो रहा है। लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच विभाग नो 10 अक्टूबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है (Aaj Ka Mausam)।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सुबह के वक्त मौसम का मिजाज थोड़ा कूल-कूल रहता है लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के चलते लोगों को गर्मी सताएगी।

इन राज्यों में विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (Aaj Ka Mausam) इसके साथ ही झारखंड, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी हिमालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

कैसा रहेगा लखनऊ के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर अक्टूबर के अंत से शुरू होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में तापमान धीरे-धीरे गिरने लगेगा और रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। वहीं अगर राजधानी लखनऊ की बात करें तो लखनऊ में आज बारिश के आसार कम है (Aaj Ka Mausam)। इसके अलावा आज यूपी में विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अब देखना होगा कि विभाग की जानकारी कितनी सटीक होती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026