---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: यूपी, बिहार में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, IMD ने जारी की चेतावनी; जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसूम अभी भी एक्टिUव है जिसके कारण कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 21, 2024 11:22 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसूम अभी भी एक्टिव है जिसके कारण कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण जीवन- काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 सिंतबर (Aaj Ka Mausam) के लिए मौसम का पूर्वीनुमान जारी किया है।

इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि 22 सितंबर को आईएमडी ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए् भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा यूपी में भी लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। सभी नदियां उफान पर है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

बीते दो दिनों से एक बार फिर दिल्ली का तापमान बढ़ गया है जिसके कारण गर्मी बढ़ गई है। मालूम हो कि कई दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी था, जिसके बाद मौसम पूरी तरह से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है (Aaj Ka Mausam)।

राजस्थान, मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में 24 सितंबर से बारिश का एक और दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक एमपी के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगर राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में बारिश का मौसम लगभग खत्म हो चुका है, विभाग के अनुसार अब राजस्थान में बारिश देखने को नहीं मिलेगी।

बिहार, यूपी में होगी झमाझम बारिश

बता दें कि यूपी में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि विभाग के अनुसार अब लोगों को बारिश से राहत मिलती नजर आ रही है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 23 से 27 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026