---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ बड़ा विमान हादसा; काले धुएं का गुब्बार देख मची चीख पुकार; जानें डिटेल

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 2:23 अपराह्न | Updated: जून 12, 2025 11:01 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। आपको बता दें कि इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। कई यात्रियों की तो बॉडी पहचान में तक नहीं आ रही है।

Ahmedabad Plane Crash के बाद क्या बोले गृह मंत्री Amit Shah

घटना स्थल का दौरा करने के बाद गृह मंत्री Amit Shah ने कहा कि “आज दोपहर, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। पूरा देश शोक में है और शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार को दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर सूचना मिल गई। मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से संपर्क किया। प्रधानमंत्री ने भी कुछ ही समय में फोन किया। सभी केंद्रीय और राज्य सरकार के विभाग बचाव अभियान चला रहे हैं। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे।

एक जीवित व्यक्ति के लिए कुछ अच्छी खबर है। डीएनए सत्यापन के बाद मृतकों की संख्या की घोषणा की जाएगी। मैं एक जीवित व्यक्ति से मिला। हर विभाग समन्वय के साथ बचाव अभियान चला रहा है। विमान में लगभग 125000 लीटर ईंधन था और उच्च तापमान के कारण किसी को भी बचने की कोई संभावना नहीं थी।

एआई-171 विमान दुर्घटना से प्रभावित लोगों के रिश्तेदार अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एक सभागार में अपने प्रियजनों की कुशलक्षेम जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026