---Advertisement---

ध्यान दें! AIMS Mohali की ओपीडी टाइमिंग में बड़ा उलटफेर, मरीज इन बातों का रखें खास ध्यान, जानें डिटेल

AIMS Mohali: मोहाली स्थित एआईएमएस भारत का एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है जिसे स्तनपान-अनुकूल अस्पताल मान्यता प्राप्त हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2026 5:02 अपराह्न

AIMS Mohali
Follow Us
---Advertisement---

AIMS Mohali: मोहाली स्थित डॉ बी.आर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस) ने 2025-2026 में महत्वपूर्ण प्रगति की है और भारत का एकमात्र सरकारी मेडिकल कॉलेज बन गया है जिसे स्तनपान-अनुकूल अस्पताल मान्यता प्राप्त हुई है। वहीं अब इस अस्पताल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल इस अस्पताल के ओपीडी टाइमिंग में बदलाव होने जा रहा है, जो नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे। बता दें कि इस अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते है। चलिए आपको बताते है ओपीडी टाइमिंग से जुड़े सभी अहम जानकारी।

AIMS Mohali की ओपीडी टाइमिंग में बड़ा बदलाव

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से अस्पताल के प्रवक्ता द्वारा दी जानकारी के अनुसार अस्पताल सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि ओपीडी पंजीकरण काउंटर सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं मौजूदा व्यवस्था के अनुसार चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगी।

वहीं अगर मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करने चाहते है तो वह ऑफिशियल पोर्टल https://ors.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद “अभी अपॉइंटमेंट बुक करें” वाले विकल्प पर क्लिक करें। मरीज अपनी तारीख और समय चुनें। अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए निम्न में से किसी एक का उपयोग करें। इसके बाद आधार या मोबाइल नंबर या ABHA स्वास्थ्य आईडी बुकिंग की पुष्टि करें। आपको एसएमएस द्वारा पुष्टि और अपॉइंटमेंट स्लिप प्राप्त होगी। अपने टाइमिंग के हिसाब से आप अस्पताल जा सकते है।

एआईएमएस मोहली की खासियत

एआईएमएस मोहाली की खासियत की बात करें तो –

  • किफायती और क्वालिटी इलाज – सरकारी संस्थान होने के कारण इलाज का खर्च काफी कम, मध्यम और गरीब वर्ग के मरीजों के लिए बड़ी राहत मिलती है।
  • आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर – बता दें कि अस्पताल में आधुनिक एडवांस ICU, ऑपरेशन थिएटर और लैब सुविधाएं
    साफ-सुथरा और व्यवस्थित माहौल शामिल है। साथ ही अनुभवी डॉक्टरों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ,
    गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज होता है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 25, 2026

Rashifal 25 May 2026

मई 24, 2026

Punjab News

मई 24, 2026

Heatwave Alert 25 May 2026

मई 24, 2026

Weight Loss

मई 24, 2026

कल का मौसम 25 May 2026

मई 24, 2026