---Advertisement---

Maharashtra में फिर से सियासी ड्रामा शुरु, शिंदे सरकार में NCP के अजित पवार बने डिप्टी CM 

Ajit Pawar NCP : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलट-फेर हो गया है। एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी से बगावत करते हुए रविवार (2 जुलाई) को सिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उनके साथ एनसीपी पार्टी के 9 विधायक भी मौजूद हैं। इसी के दम पर अपने ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 2, 2023 4:26 अपराह्न

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलट-फेर हो गया है। पवार ने पार्टी से बगावत करते हुए डिप्टी सीएम का पद की शपथ ली हैं।
Follow Us
---Advertisement---

Ajit Pawar NCP : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलट-फेर हो गया है। एनसीपी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी से बगावत करते हुए रविवार (2 जुलाई) को सिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। उनके साथ एनसीपी पार्टी के 9 विधायक भी मौजूद हैं। इसी के दम पर अपने चाचा शरद पवार और NCP पार्टी से नाता तोड़कर अजित पवार ने महाराष्ट्र डिप्टी सीएम का पद की शपथ ली हैं। जबकि उनके साथ 9 बागी विधायकों में से एक छगन भुजबल ने महाराष्ट्र के मंत्री पद की शपथ ली है। यह पूरा शपथ समारोह महाराष्ट्र के राजभवन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुखिया एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन में मौजूद थे । 

कैसे हुआ महाराष्ट्र की राजनीति में इतना बड़ा खेल?

महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार ऐसा बड़ा खेल हो चुका है। ऐसे में डिप्टी सीएम पद के लिए अजित पवार को शपथ लेते लोगों ने पिछली बार भी देखा था, तब वह रातों रात अपना पाला बदलकर बीजेपी फडणवीस सरकार में न सिर्फ शामिल हुए थे बल्कि, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली थी। लेकिन खबरों की मानें तो इस बार अजित पवार ने कुछ अलग अंदाज में राजनीति की पिच पर बैटिंग किया है। बताया जा रहा है अजित पवार ने एनसीपी विधायकों की एक बैठक बुलाई थी. इसी दौरान उनके गुट के नेताओं ने यह फैसला लिया कि अब हमें महाराष्ट्र की राजनीति में आगे बढ़ना है, इसलिए वह पार्टी से आगे निकलकर कुछ नया करना चाहते है। जबकि इस मामले पर जब एनसीपी चीफ शरद पवार से पूछा गया कि क्या आपको इस बारे में पता था ? तो उन्होंने जवाब में कहा – मुझे इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते अजित पवार अक्सर बैठक करते हैं। हमें  लगा था कि वह पार्टी के काम को लेकर कल बैठक कर रहे थे। उस दौरान मैं पुणे गया हुआ था।   

9 बागी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली 

ख़बरों की माने तो एनसीपी के 9 बागी विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें सबसे पहला नाम धर्मराव अत्राम का है, इसके अलावा सुनील वलसाड, अदिति तटकरे, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे, अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल और अजित पवार समेत 9 लीडर्स शामिल हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजित पवार समेत बाकी के विधायक शरद पवार के पटना में विपक्षी एकता बैठक में स्टेज साझा करने साथ ही राहुल गांधी (कांग्रेस) नेता के साथ सहयोग करने के एवज एकतरफा फैसले से नाराज थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026