---Advertisement---

‘उन्होंने घायलों का हाल जानने की जहमत..’, संध्या थिएटर में हुई घटना पर AIMIM नेता Akbaruddin Owaisi ने Pushpa 2 स्टार Allu Arjun पर लगाए गंभीर आरोप; देखें वीडियो

Akbaruddin Owaisi: AIMIM नेता और असदुद्दीन ओवैसी के भाई Akbaruddin Owaisi ने Pushpa 2 के अभिनेता Allu Arjun पर गंभीर आरोप लगाया है। मालूम हो कि संध्या थिएटर में एक महिला की मौत और एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस ने 13 दिसंबर को भारी ड्रामा के बीच अल्लू अर्जुन ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 21, 2024 7:27 अपराह्न

Akbaruddin Owais
Follow Us
---Advertisement---

Akbaruddin Owaisi: AIMIM नेता और असदुद्दीन ओवैसी के भाई Akbaruddin Owaisi ने Pushpa 2 के अभिनेता Allu Arjun पर गंभीर आरोप लगाया है। मालूम हो कि संध्या थिएटर में एक महिला की मौत और एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस ने 13 दिसंबर को भारी ड्रामा के बीच अल्लू अर्जुन को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। निचली अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था लेकिन तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं अब Akbaruddin Owaisi ने सुपरस्टार पर गंभीर आरोप लगाया है।

Akbaruddin Owaisi ने Pushpa 2 स्टार Allu Arjun पर लगाएं गंभीर आरोप

आजतक की एक रिपोर्टक के मुताबिक Akbaruddin Owaisi ने Allu Arjun पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मैं उस मशहूर फिल्म स्टार का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन जहां तक ​​मेरी जानकारी है, उस फिल्म स्टार को जब बताया गया कि थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई है, दो बच्चे गिर गए हैं और एक महिला की मौत हो गई है,

तो उस स्टार ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘ फिल्म अब हिट होने वाली है।’ इसके बावजूद उन्होंने पूरी फिल्म देखी और जाते वक्त भीड़ की तरफ हाथ हिला रहे थे। वह संदेश दे रहे हैं कि सरकार अन्याय कर रही है। उन्होंने जाकर उनका (घायलों का) हाल जानने की जहमत तक नहीं उठाई”।

क्या था पूरा मामला

Akbaruddin Owaisi के आरोपों के बाद एक बार फिर इस घटना पर चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में Puspha 2 के प्रीमियम के दौरान साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की एक झलक देखने के लिए भगदड़ मच गई। उसी भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके आठ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद जमकर राजनीति भी हुई थी। हालांकि इसका असर पुष्पा-2 मूवी पर नही पड़ा और वह लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026