---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार शिवभक्त, 1 जुलाई को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर पूरी तरह से तैयार है। 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है यात्रा के लिए खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 29, 2023 1:08 अपराह्न

Amarnath Yatra 2023
Follow Us
---Advertisement---

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर पूरी तरह से तैयार है। 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है यात्रा के लिए शिवभक्तों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक यात्रा के लिए 3 लाख तीर्थ यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कल (1 जुलाई) भगवती नगर से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया जाएगा। भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कल गी गई हैं। यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस बार यात्रा तोड़ सकती है रिकॉर्ड

माना जा रहा है कि इस बार ये यात्रा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस बार यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, पिछले साल की तरह मौसम इस बार भी बाधा खड़ी कर सकता है। पिछले साथ 44 दिनों की यात्रा में 20 दिन तो मौसम की भेंट चढ़ गए थे। जिसके चलते यात्रा काफी प्रभावित हुई थी। इस बार भी मौसम अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। जिसके चलते यात्रा प्रभावित हो सकती है। लेकिन, यात्रा के सही तरह से पूर्ण करने के लिए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

अमरनाथ यात्रा में पहली बार ITBP की तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था में इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इस बार सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी तैनात होंगे। गुफा के अंदर मौजूद मंदिर में भी इस बार जवानों की तैनाती की जाएगी। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, CRPF के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार ITBP के जवान भी अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। उन्होंने बताया कि मणिपुर हिंसा और बंगला पंचायत चुनाव के लिए CRPF की कई कंपनियां भेजी गई हैं। इसलिए इस बार ITBP के जवानों की मदद ली जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026