---Advertisement---

G20 Summit के बाद अमेरिका ने की भारत की जमकर तारीफ, शिखर सम्मेलन को बताया पूरी तरह कामयाब

G20 Summit: भारत में हुए G-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए थे। ऐसे पर अमेरिका की तरफ से भारत में हुई G-20 समित को पूरी तरह से सफल बताया जा रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 12, 2023 9:27 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 12, 2023 10:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: 9 सितंबर से 10 सितंबर के बीच भारत की राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन किया गया था। भारत में आयोजित की गई G-20 समिट कई मायनों में ऐतिहासिक रही। G-20 समिट को लेकर देश और दुनिया में चर्चाएं हो रही है। ऐसे में आपको बता दे कि, अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत में हुए G-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हुए थे। ऐसे पर अमेरिका की तरफ से भारत में हुई G-20 समित को पूरी तरह से सफल बताया जा रहा है।

भारत में G-20 समिट को बताया कामियाब

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से अमेरिकी विदेशी विभाग के अधिकारी प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं को सवाल जवाब देते हुए बताया कि, हमारा पूरी तरह से ये मानना है कि, भारत में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन एक सफलता थी। इसी कड़ी में बता दें कि, जब उनसे नई दिल्ली घोषणा पत्र रूस की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो इस बारे में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, ग्रुप में सदस्यों के विचार अलग-अलग है। हम इस तथ्य पर विश्वास करते हैं कि, जी20 संगठन एक बयान जारी करने में सफल रहा जो क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने का आह्वान करता है।

रूस यूक्रेन के युद्ध को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा कि, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए, एक अत्यंत महत्वपूर्ण कथन है क्योंकि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के संबंध में यही बात लागू होती है। दरअसल G-20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र में रूस यूक्रेन के युद्ध को लेकर कहा गया कि, ये युग युद्ध का युग नहीं है। साथ ही दुनिया भर में शांति बनाए रखने की भी अपील की गई। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर आगे कहा गया कि, पूरी दुनिया में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। साथ ही दुनिया भर में इसकी वजह से महंगाई भी बड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 14, 2026

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026