---Advertisement---

LPG Shortage के बीच देशवासियों को राहत! होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंचेंगे दो टैंकर, पैनिक बुकिंग आंकड़ों को लेकर बड़ा अपडेट

LPG Shortage के बीच देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि 92 हजार टन एलपीजी से लैस दो टैंकर जल्द ही भारत पहुंचने वाले हैं। पैनिक बुकिंग के आंकड़ों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 24, 2026 11:53 पूर्वाह्न

LPG Shortage
Follow Us
---Advertisement---

LPG Shortage: गैस एजेंसियों पर लग रही कतारें, आनन-फानन में गैस सिलेंडर लिए भागते लोग, हालिया किल्लत के सूचकांक है। ये सत्य है कि मिडिल ईस्ट में छिड़े संग्राम से भारत में भी एलपीजी शॉर्टेज की स्थिति बनी है। हालांकि, सरकार युद्ध स्तर पर मोर्चा संभालते हुए आम जन तक एलपीजी सिलेंडर की पहुंच सुनिश्चित कराने में जुटी है। इस क्रम में एलपीजी उत्पादन 40 फीसदी से अधिक बढ़ाया गया है।

रिफाइनरियां अपनी उच्च मानक के साथ उत्पादन को बढ़ावा दे रही हैं। एलपीजी शॉर्टेज की खबरों के बीच देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जानकारी के मुताबिक 92 हजार टन एलपीजी से लैस दो टैंकर जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर भारत पहुंच सकते हैं। इससे देश में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति को और गति मिलेगी। पैनिक बुकिंग के आंकड़ों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है जो स्थिति सामान्य होने का सूचक है।

देशवासियों के लिए LPG Shortage के बीच राहत भरी खबर!

खबरों की मानें तो 26 या 27 मार्च के दिन एलपीजी से लैस दो टैंकर भारतीय बंदरगाह पहुंचने वाले हैं। इन टैंकरों में करीब 92 हजार टन एलपीजी लदी है। इससे एक दिन पूरे देश में खाना पकाने की जितनी गैस की आपूर्ति की जा सकती है। एलपीजी शॉर्टेज के बीच देशवासियों के लिए ये राहत भरी खबर है। सरकार एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति कर रही है। इस मुहिम को और गति दी जा सकती है।

भारी मात्रा में एलपीजी से लैस टैंकर फारस की खाड़ी से रवाना हो चुके हैं। ये टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करते हुए दो से ढ़ाई दिनों में भारतीय बंदरगाह तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा भी सरकार शहरों में PNG गैस परियोजनाओं को मंजूरी देकर एलपीजी शॉर्टेज की समस्या से निपटने का काम कर रही है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी बढ़ाने का काम किया है, ताकि अफरा-तफरी से राहत मिल सके।

पैनिक बुकिंग के आंकड़ों में भारी गिरावट!

ईरान पर हमले शुरू होने के बाद भारत तक पहुंचने वाली एलपीजी और कच्चे तेल की खेप प्रभावित हुई। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से भारत में एलपीजी शॉर्टेज को लेकर हाहाकार की स्थिति नजर आई। हालांकि, सरकार की मानें तो अब स्थिति सामान्य हो रही है। 13 मार्च को एलपीजी बुकिंग के जो आंकड़े 87 लाख तक पहुंच गए थे।

वर्तमान में वे घट कर 50-55 लाख हो गए हैं। अब हर दिन 50-55 लाख लोग गैस बुकिंग कर डीएसी नंबर की मदद से एजेंसियों से गैस हासिल कर रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने एक हफ्ते में कमर्शियल संस्थानों को 11300 टन एलपीजी की आपूर्ति की है। पैनिक बुकिंग के आंकड़ों में हो रही गिरावट स्थिति सामान्य होने का सूचकांक है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Budget 2026

मार्च 24, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 24, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 24, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मार्च 24, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 24, 2026