---Advertisement---

Amit Shah: पीएम मोदी ने अमित शाह को दी खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं, बिहार चुनाव के लिए भाजपा के रणनीतिकार ने बनाया है ये विशेष प्लान; जानें डिटेल

Amit Shah: बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें स्पेशल तरीके से बधाई संदेश दिया। साथ ही कहा कि जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और परिश्रमी स्वभाव के लिए वे सर्वत्र प्रशंसित हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 22, 2025 11:13 पूर्वाह्न

Amit Shah
Follow Us
---Advertisement---

Amit Shah: भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह का आज जन्मदिन है। देश के केंद्रीय गृह मंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास संदेश के साथ बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और परिश्रमी स्वभाव के लिए वे सर्वत्र प्रशंसित हैं। उन्होंने भारत की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा एवं सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। मैं उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।’

Amit Shah ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बनाया ये खास प्लान

मालूम हो कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर खास जोर दे रहे हैं। जहां एक तरफ, बिहार में विपक्षी पार्टियां आपस में राजनीतिक खींचतान में लगी हुई हैं। वहीं, भाजपा 24 अक्तूबर को पीएम मोदी और अमित शाह की एक ही दिन चुनावी रैली आयोजित कर रही है। जानकारी के अनुसार, बिहार चुनाव के ऐलान के बाद दोनों नेताओं की यह पहली रैली होगी। पीएम मोदी समस्तीपुर और बेगूसराय में लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं, उसी दिन अमित शाह सीवान और बक्सर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि ये दोनों नेता मिलकर बिहार के लोगों को चुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही भाजपा के चाणक्य यानी अमित शाह विपक्षी दलों के लिए आगामी चुनाव से पहले ही कठिनाई खड़ी कर सकते हैं।

जानिए भाजपा के चाणक्य अमित शाह की कैसी हुई राजनीति में एंट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा नेता अमित शाह का जन्म 22 अक्तूबर 1964 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। जानकारी के अनुसार, उनकी शुरुआती एजुकेशन मेहसाणा में हुई। इसके बाद वे बायोकैमेस्ट्री की पढ़ाई प्राप्त करने के लिए अहमदाबाद चले गए। बीएससी में स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने एक स्टॉकब्रोकर के तौर पर और सहकारी बैंकों में भी कार्य किया। बताया जाता है कि अमित शाह काफी छोटी आयु में ही आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़ गए थे। इसके बाद साल 1982 में अमित शाह की मुलाकात आरएसएस मंडल के द्वारा नरेंद्र मोदी से हुई। माना जाता है कि इसी साल से अमित शाह की राजनीति में एंट्री हुई।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026