---Advertisement---

Amroha Car Accident: यूपी के अमरोहा में हुए भयंकर सड़क दुर्घटना में 4 यूट्यूबर्स की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल; जानें डिटेल

Amroha Car Accident: अमरोहा में देर रात तेज रफ्तार कार और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि इसमे 4 यूट्यूबर्स की मौत हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2024 11:18 पूर्वाह्न

Amroha Car Accident
Follow Us
---Advertisement---

Amroha Car Accident: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई, हादसा इतना भयंकर था कि इसमे 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिन चारों की मौत हुई है वह चारों के चारों यूट्यूबर है। बता दें कि उनका एक यूट्यूब चैनल है राउंड टू वर्ल्ड जिसमे काफी ज्यादा फॉलोअर्स है। इसके अलावा इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। यह घटना हसनपुर के गजरौला की बताई जा रही है।

तेज रफ्तार कार और बोलेरो में हुई टक्कर

जानकारी के मुताबिक हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मनोटा पुल पर आर्टिगा और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो हई। चश्मदीदों के अनुसार बोलेरो गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी जिसके कारण तेज रफ्तार कार और बोलेरो में आमने सामने टक्कर हो गई। जानकारी मिलती ही आनन-फानन में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। बता दें कि आर्टिगा में 6 लोग सवार थे। जिसमे से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बेसुध हुए परिवार के सदस्य

गौरतलब है कि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले सरकारी अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में चीख- पुकार मच गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। स्थिति को नियंत्रण करने के अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यूट्यूब चैनल राउंड टू वर्ल्ड चलाते थे मृतक

मालूम हो कि जिन यूट्यूबर्स की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है, वह राउंड टू वर्ल्ड नाम के एक यूट्यूब चलाते थे। उनके यूट्यूब चैनल पर 2.06M फॉलोअर्स है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में लक्की चौधरी, सलमान, शाहरूख और शाहनवाज की मौत हो गई। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

कल का मौसम 18 July 2026

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026

Jharkhand News

जुलाई 17, 2026