---Advertisement---

Anju Nasrullah love story: पाक गर्ल सीमा की राह पर अंजू, बिना इस्लाम कबूले प्रेमी नसरुल्लाह से रचाएगी निकाह

Anju Nasrullah love story: अभी बीते कुछ दिनों पहले की बात है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से सीमा हैदर के प्रेम प्रसंग में भारत आने की खबर सामने आई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 25, 2023 10:59 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 11:43 पूर्वाह्न

Anju Nasrullah
Follow Us
---Advertisement---

Anju Nasrullah love story: अभी बीते कुछ दिनों पहले की बात है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से सीमा हैदर के प्रेम प्रसंग में भारत आने की खबर सामने आई थी। अब एक बार फिर इस तरह की एक कहानी चर्चाओं में है बस किरदार और स्थान बदल गए हैं। बता दें कि सीमा के तर्ज पर ही अंजू ने भी बॉर्डर पार कर लिया है। अंतर बस इतना है कि सीमा पाकिस्तान से भारत आई थी तो वहीं अंजू के भारत से पाकिस्तान जाने की खबर है।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट में छपी खबरों की माने तो भारत के राजस्थान की रहने वाली अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से प्रेम प्रसंग रचाने पाकिस्तान के पख्तूनख्वा पहुंच गई हैं। बता दें कि अंजू भी शादी शुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं। उनके इस कदम की पूरे भारत में खूब चर्चा हो रही है। खबरों की माने तो अंजू ने स्पष्ट किया है कि वह बहुत जल्द अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से सगाई रचाकर भारत भी लौट सकती हैं और फिर समय के हिसाब से शादी के बारे में सोचेंगी।

चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर मिले थे दोनों

खबरों की माने तो अंजू और नसरुल्लाह की मुलाकात चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। अंजू के पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह ने एक स्थानीय अखबार को इसके बारे में बताया। इसके साथ ही नसरुल्लाह ने यह भी स्पष्ट किया कि बहुत जल्द दोनों मंगनी करने वाले हैं और फिर अंजू के दोबारा वापस आने पर शादी भी कर लेंगे। इसमें नसरुल्लाह के परिवार के लोग भी दोनों का साथ दे रहे हैं।

क्या धर्म परिवर्तन कर शादी रचाएंगी अंजू

खबरों की माने तो अंजू ने स्पष्ट कर दिया है कि नसरुल्लाह से शादी रचाने के लिए वह धर्म परिवर्तन नहीं करने वाली। उन्होनें इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि नसरुल्लाह और उनका परिवार भी इस मामले में अंजू के साथ हैा उन पर धर्म परिवर्तन को लेकर अभी तक परिवार के सदस्यों द्वारा किसी भी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026