‘सज्जन कुमार प्रेम’ को लेकर विपक्ष पर Anurag Dhanda का तीखा कटाक्ष, कहा ‘सिख विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनकाब…’

Anurag Dhanda: सिख विरोधी दंगों को उकसाने और नरसंहार की साजिश को लेकर सज्जन कुमार जेल में बंद थे लेकिन उनके निधन पर श्रद्धांजलि समारोह में बीजेपी सांसद का जाना आप नेता को हजम नहीं हुआ। भाजपा पर कटाक्ष करते दिखे।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: 1984 के सिख विरोधी दंगों में भीड़ को उकसाने और हत्या की साजिश रचने को लेकर सज्जन कुमार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं 20 अगस्त 2026 को सफदरगंज अस्पताल में उनका निधन हो गया लेकिन इसके बाद राजनीतिक गलियारे में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल सज्जन कुमार के श्रद्धांजलि समारोह में बीजेपी के तीन सांसद को देखा गया जिस पर विपक्ष हमलावर हैं। अब ऐसे में आप नेता अनुराग ढांडा ने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी को भी लपेटा है। आखिर इस दौरान उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

विपक्ष पर अनुराग ढांडा हुए हमलावर

आप के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “कांग्रेस के बाद अब बीजेपी नेताओं के सज्जन कुमार प्रेम ने दोनों पार्टियों का सिख विरोधी चेहरा पूरी तरह बेनक़ाब कर दिया है। मोदी और राहुल गांधी दोनों की चुप्पी इन नेताओं की हरकतों पर silent support ही तो है।”

क्या है Anurag Dhanda के निशाना साधने की वजह

दरअसल सफदरगंज अस्पताल में सज्जन कुमार के निधन को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया शामिल हुए। इसके बाद आप नेता अनुराग ढांडा ने सज्जन कुमार प्रेम को लेकर निशाना साधा है । दरअसल विवाद की वजह यह है कि विपक्ष नेताओं का मानना है जो बीजेपी हमेशा सिखों के लिए न्याय की बात करती थी, उसके सांसदों का एक सिख विरोधी दंगों के दोषी के घर जाना उनके गलत को सपोर्ट दिखाना है।

वहीं रिपोर्ट्स में यह जा रहा है कि सज्जन कुमार के घर पर जाने वाले तीनों सांसदों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा फटकार लगाई गई है। इस पर सफाई देने के लिए कहा गया है। ऐसे में यह मामला किस तरह तूल पकड़ता है यह देखना खास होने वाला है क्योंकि राजनीतिक गलियारे में विवाद कम नहीं हो रहा है।

 

 

Exit mobile version