‘देश में तानाशाही आ गई…’ शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने में Anurag Dhanda देंगे साथ, युवाओं के आह्वान पर कहीं ये बात

Anurag Dhanda: जंतर मंतर पर युवाओं के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त की मांग की जा रही है और ऐसे में आप नेता ने भी इस मुहिम का हिस्सा बनने की घोषणा करते हुए एक वीडियो जारी किया। युवाओं से अपील करते नजर आए।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR में गडबड़ी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है और हर संभव प्रयास जारी है ताकि अपने पद से ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। इसके लिए गांधी जयंती अक्टूबर के मौके पर विपक्ष की तरफ से जंतर मंतर पर युवाओं के आह्वान पर से एकजुटता देखी जाएगी। जहां आप नेता अनुराग ढांडा ने भी इस मुहिम का हिस्सा बनने के बारे में अपनी घोषणा कर दी है। इस दौरान लोगों से खास अपील करते हुए नजर आए। अनुराग ढांडा ने कहा कि हमारा लोकतंत्र खतरे में है। जानिए वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने क्या कहा।

लोकतंत्र और संविधान को लेकर क्या बोले Anurag Dhanda

अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “चलो जंतर मंतर, 2 अक्टूबर 2026 सुबह 10 बजे।” यहां वीडियो में वह कहते हुए नजर आते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। हमारा वोट का अधिकार जो बाबा साहब ने हमें दिया था वह हमसे छीना जा रहा है। चुनाव आयोग का कंप्रोमाइज होना कोई छोटी बात नहीं है। चुनाव आयोग कंप्रोमाइज हो गया मतलब देश का लोकतंत्र खत्म हो गया। देश में तानाशाही आ गई और आज के दिन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी के इशारे पर काम कर रहा है जैसा मोदी जी कहते हैं वैसा ही कर रहा है।”

युवाओं की पुकार पर अनुराग ढांडा ने कहीं ये बात

इसके साथ ही अनुराग ढांडा ने कहा कि “देश के युवाओं ने चुनाव आयोग को ठीक करने के लिए आंदोलन का आह्वान किया है कि सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव आयुक्त को मजबूर करेंगे कि वह अपना पद छोड़ें और चुनाव आयोग में जो गड़बड़ियां चल रही है वह ठीक हो सके। अनुराग ढांडा ने अपने तमाम साथियों के साथ कल सुबह यानी शुक्रवार सुबह 10:00 बजे जंतर मंतर पर पहुंच रहा हूं। क्या आप लोग देश के संविधान कानून और लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव आयोग को ठीक करने के लिए वोट को अधिकार को बचाने के लिए क्या आप लोग जंतर मंतर पहुंचेंगे।

युवाओं के आह्वान पर शुरू किए गए इस आंदोलन में शामिल होकर देश के चुनाव आयोग को ठीक करने की अनुराग ढांडा ने अपील की है।

 

 

Exit mobile version