‘दिल्ली पुलिस दलाली में…’ मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बिफरे Anurag Dhanda, FIR को लेकर दागे सवाल

Anurag Dhanda: बीते दिन सड़क की जांच को लेकर आप विधायक के साथ बहस के बीच एक शख्स को प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ जोड़ दिया था। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है जिस पर अब आप नेता ने रिएक्ट किया है।

Anurag Dhanda

Photo Credit- Google Anurag Dhanda

Anurag Dhanda: तिलक नगर इलाके में एक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता को लेकर जांच के बीच दिल्ली के पीडब्ल्यूडी प्रवेश वर्मा ने आवेश में आकर एक युवक को थप्पड़ जोड़ दिया जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार रोष देखा जा रहा है। इसे लेकर आप नेता अनुराग ढांडा ने भी रिएक्ट किया है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के साथ उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी जो फिलहाल चर्चा में है। दरअसल प्रवेश वर्मा और और स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच तीखी बहस हो रही थी जिसे एक शख्स रिकॉर्ड कर रहा था। प्रवेश वर्मा का गुस्सा फूटा और उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। उस पर अब अनुराग ढांडा ने क्या कहा है।

क्या है प्रवेश वर्मा का मामला जिस पर भड़के आप नेता

एएनआई के वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि आप विधायक जरनैल सिंह पीड़ित और पुलिस के साथ मौके पर मौजूद है। दरअसल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा को तिलक नगर में सड़क इंस्पेक्शन को लेकर हुए झगड़े के दौरान कथित तौर पर एक लोकल युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। वहीं इस पर आप नेता ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

प्रवेश वर्मा को लेकर एफआईआर ना होने पर भड़के आप नेता

अनुराग ढांडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा सवाल बस इतना है कि जब मंत्री प्रवेश वर्मा कैमरे पर थप्पड़ मारते दिख रहा है तो अब तक FIR क्यों नहीं हुई? दिल्ली पुलिस जवाब दो।” इसके अलावा एक और पोस्ट में अनुराग ढांडा ने कहा कि “दिल्ली पुलिस बीजेपी की दलाली में व्यस्त है। क्या विडियो में थप्पड़ मारते साफ़ साफ़ दिखने के बाद भी प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR के लिए ये सब करवाना ज़रूरी था?”

Anurag Dhanda ने साधा था प्रवेश वर्मा पर निशाना

बीते दिन आप नेता ने इस पर रिएक्ट किया था और कहा था कि “मंत्री प्रवेश वर्मा गली के गुंडे की तरह राह चलते मारपीट कर रहा है। बीजेपी के मंत्री लगातार घोटालों की पोल खुलने से बौखला गये हैं। आप विधायक ने सड़क निर्माण में करोड़ों के घोटाले का पर्दाफ़ाश कर दिया तो प्रवेश वर्मा के अंदर का गुंडा बाहर आ गया।”

 

 

 

Exit mobile version