Jharkhand News: टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर सपोर्ट में खड़े लोगों को हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से मिला सम्मान, जानिए डिटेल्स

Jharkhand News: टूरिज्म के मामले में झारखंड एक नई कहानी लिख रही है और ऐसे में इसे खास बनाने में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने में सरकार कभी भी पीछे नहीं रहती है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Jharkhand News

Photo Credit- Google Jharkhand News

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन सरकार इस बात का खास ख्याल रखती है कि आखिर राज्य की प्रगति में कौन अपना योगदान दे रहा है। योगदान चाहे कम हो या ज्यादा लेकिन उसे सम्मानित करने में सरकार कभी भी पीछे नहीं रहती है। वहीं बीते दिन वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर टूरिस्ट गाइड बनकर पर्यटकों के साथ खड़े रहने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही किसी भी टूरिस्ट के सफर को यादगार बनाने और उन्हें झारखंड आने के लिए प्रेरित करने वाले लोगों की बीच सराहना की गई। आइए जानते हैं झारखंड न्यूज़ में क्या है पूरी खबर जो निश्चित तौर पर खास है।

Jharkhand News में जानें आखिरी किन्हें किया गया सम्मानित

झारखंड टूरिज्म ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया जहां उन्होंने कहा कि “सबसे अच्छा स्वागत अक्सर सही गाइडेंस से शुरू होता है। इस वर्ल्ड टूरिज्म डे पर पर, झारखंड के टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर ट्रैवलर्स को सपोर्ट, गाइड और असिस्ट करने के लिए पर्यटक मित्रों को सम्मानित किया गया।” इसके साथ ही यह भी बताया गया बेहतरीन डेस्टिनेशन बेहतरीन हॉस्पिटैलिटी के लिए याद किए जाते हैं। झारखंड में विज़िटर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए होटल और हॉस्पिटैलिटी पार्टनर्स को सम्मानित किया गया।

झारखंड को पर्यटन स्थल के तौर पर मिली पहचान

सरकार की तरफ से बताया गया कि कहानियां डेस्टिनेशन बनाती हैं। झारखंड की टूरिज्म कहानियों, लोगों और जगहों को स्पॉटलाइट में लाने में मदद करने के लिए मीडिया प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया। रील से लेकर रियल जर्नी तक – झारखंड की कहानियां और आगे तक पहुंच रही हैं। वही सीएम हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर को राज्य के डेस्टिनेशन, कल्चर और एक्सपीरियंस को नए ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया

यह सच है कि टूरिज्म डेस्टिनेशन के तौर पर झारखंड को लोगों से काफी सराहना मिल रही है और हजारों की संख्याओं में हमेशा राज्य में घूमने के लिए लोग आते हैं। अलग-अलग जगह पर एक्सप्लोर करते हैं।

 

 

Exit mobile version