सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर क्या बोले CM Bhagwant Mann, ‘जशन-ए-इंकलाब’ के बीच युवाओं को दिया खास पैगाम

CM Bhagwant Mann: शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर पंजाब में जश्न ए इंकलाब का आयोजन किया गया। वहीं इस सबके बीच आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से युवाओं को क्या संदेश जारी किया गया। आइए जानते हैं पूरी खबर।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: अंग्रेजों की गुलामी से भारत आजाद हो सके। इसके पीछे कई शहीदों की कुर्बानी है और निश्चित तौर पर भारत के एक महानायक सरदार भगत सिंह भी है जिनकी जयंती पर एक अलग ही जोश पंजाब में नजर आ रहा है। सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य में जश्न ए इंकलाब का आयोजन किया गया है। वहीं इस सबके बीच आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों को क्या खास पैगाम दिया गया है। आइए जानते हैं युवाओं के लिए आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या लिखा। किस तरह से उन्हें प्रेरणादाई बताया।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह सरदार भगत सिंह को किया याद

सीएम भगवंत मान ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “देश की आज़ादी के महानायक, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर दिल से बधाई। उनका बेमिसाल बलिदान और सोच हमेशा हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। क्रांति अमर रहे।” इसके साथ ही उन्होंने भगत सिंह जी की एक तस्वीर भी शेयर की है।

युवाओं के लिए क्यों खास है सीएम भगवंत मान की अपील

वहीं सरदार भगत सिंह की जयंती पर जने इंकलाब की बात करें तो सीएम भगवंत मन की सरकार के मुताबिक या सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए संकल्प है। इस खास मौके पर ड्रग से दूर रहने और युवाओं को अपनी जिंदगी सही दिशा में ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पंजाब सरकार की यह खास अपील है कि इस मौके पर पंजाब को ड्रग फ्री बनाने में युवा अपना योगदान दे।

क्या है जशन-ए-इंकलाब का उद्देश्य

बता दे कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के मौके पर ‘जशन-ए-इंकलाब’ का आयोजन 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे PAU ग्राउंड, लुधियाना में आयोजित किया गया। इवेंट में पंजाब के युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से अपील की गई ताकि ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के साथ ही लोगों में इसे लेकर संदेश प्रसारित किया जा सके।

 

 

Exit mobile version