CM Bhagwant Mann: अंग्रेजों की गुलामी से भारत आजाद हो सके। इसके पीछे कई शहीदों की कुर्बानी है और निश्चित तौर पर भारत के एक महानायक सरदार भगत सिंह भी है जिनकी जयंती पर एक अलग ही जोश पंजाब में नजर आ रहा है। सीएम भगवंत मान की तरफ से राज्य में जश्न ए इंकलाब का आयोजन किया गया है। वहीं इस सबके बीच आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों को क्या खास पैगाम दिया गया है। आइए जानते हैं युवाओं के लिए आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या लिखा। किस तरह से उन्हें प्रेरणादाई बताया।
CM Bhagwant Mann ने इस तरह सरदार भगत सिंह को किया याद
ਦੇਸ਼ ਦੀ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ ਮਹਾਨ ਨਾਇਕ ਸ਼ਹੀਦ-ਏ-ਆਜ਼ਮ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਮੌਕੇ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ.. ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲਾਸਾਨੀ ਕੁਰਬਾਨੀ ਅਤੇ ਸੋਚ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਰਹੇਗੀ..
ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ.. https://t.co/VlabHME82y— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 28, 2026
सीएम भगवंत मान ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “देश की आज़ादी के महानायक, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी को उनकी जयंती पर दिल से बधाई। उनका बेमिसाल बलिदान और सोच हमेशा हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। क्रांति अमर रहे।” इसके साथ ही उन्होंने भगत सिंह जी की एक तस्वीर भी शेयर की है।
युवाओं के लिए क्यों खास है सीएम भगवंत मान की अपील
वहीं सरदार भगत सिंह की जयंती पर जने इंकलाब की बात करें तो सीएम भगवंत मन की सरकार के मुताबिक या सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए संकल्प है। इस खास मौके पर ड्रग से दूर रहने और युवाओं को अपनी जिंदगी सही दिशा में ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पंजाब सरकार की यह खास अपील है कि इस मौके पर पंजाब को ड्रग फ्री बनाने में युवा अपना योगदान दे।
क्या है जशन-ए-इंकलाब का उद्देश्य
बता दे कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के मौके पर ‘जशन-ए-इंकलाब’ का आयोजन 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे PAU ग्राउंड, लुधियाना में आयोजित किया गया। इवेंट में पंजाब के युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से अपील की गई ताकि ड्रग्स के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के साथ ही लोगों में इसे लेकर संदेश प्रसारित किया जा सके।







