---Advertisement---

‘करोड़ों गाड़ियों को कबाड़..’ E20 पेट्रोल पर आप नेता Anurag Dhanda का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, कर दी खास अपील

Anurag Dhanda: राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने केंद्र सरकार की इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 31, 2026 4:07 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: देश में ई20 पेट्रोल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने केंद्र सरकार की इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल नीति पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि E20 पेट्रोल लागू करने से देश में करोड़ों पुराने वाहन प्रभावित हो सकते हैं और लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार से इस मामले में पुनर्विचार करने और वाहन मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने की अपील की है।

E20 पेट्रोल पर Anurag Dhanda का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मोदी सरकार करोड़ों गाड़ियों को कबाड़ बना रही है, इसे रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के साथ कल E20 नेशनल टाउनहॉल में जुड़िए”। केंद्र सरकार E20 पेट्रोल को पर्यावरण संरक्षण, कच्चे तेल के आयात को कम करने और किसानों को लाभ पहुंचाने वाली पहल के रूप में पेश करती रही है। हालांकि विपक्ष की तरफ से लगातार इसपर सवाल खड़े किए जा रहे है।

करोड़ों गाड़ियां हो जाएंगी कबाड़

आप नेता Anurag Dhanda ने एक वीडियो शेयर किया। आप नेता के अनुसार देश में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं जो E20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि यदि सभी वाहनों के लिए E20 पेट्रोल अनिवार्य किया गया तो कई पुराने वाहन समय से पहले खराब हो सकते हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वाहन मालिकों, खासकर मध्यम वर्ग के लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखा जाए और उन्हें उचित जानकारी व विकल्प उपलब्ध कराए जाएं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Punjab News

सितम्बर 22, 2026

Rain Alert 23 September 2026

सितम्बर 22, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026