---Advertisement---

राम मंदिर में चोरी को क्या यूपी विधानसभा स्पीकर ने बताया ‘श्रद्धा की कमी’, Anurag Dhanda बोले ‘बेशर्म चेहरा हर रोज बेनकाब…’

Anurag Dhanda: राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर यूपी विधानसभा स्पीकर ने ऐसा क्या कहा जिस पर आप नेता का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 15, 2026 3:38 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर देश भर में विरोध के दौर देखे जा रहे हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश नजर आ रहा है। जहां कुछ लोग इसे धार्मिक अपमान बता रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जो इस पर तमाम तरह की बातें बनाने में पीछे नहीं है। इस सब के बीच यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना का एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने फिर राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कटाक्ष करते हुए नजर आए। जहां कथित तौर पर विधानसभा स्पीकर का कहना है कि श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक चढ़ावा नहीं चढ़ाया इसलिए चोरी हुई है। जानिए इस पर अनुराग ढांडा ने क्या लिखा है।

ऐसा क्या कहा विधानसभा स्पीकर ने जिसपर भड़के अनुराग ढांडा

कथित तौर पर सतीश महाना इस वीडियो में रहते हुए नजर आते हैं कि जिनका जिनका पैसा चोरी हुआ है शायद उन्होंने श्रद्धापूर्वक भाव के साथ भगवान के मंदिर में अर्पित नहीं किया होगा। इसी वजह से उनका पैसा चोरी हो गया। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ। हमारा पैसा मंदिर में लगा है और मंदिर का दिव्य स्वरूप इस बात का प्रमाण है। वहीं अब इस वीडियो को अनुराग ढांडा ने एक्स पर शेयर करते हुए निशाना साधा है।

Anurag Dhanda ने यूपी विधानसभा स्पीकर के वीडियो पर मारा ताना

वीडियो के साथ अनुराग ढांडा ने कैप्शन में कहा, “यूपी विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना कह रहे हैं कि “रामभक्तों की श्रद्धा में कमी थी इसलिए उनका चढ़ावा चोरी हो गया” राम मंदिर में चंदा चोरी पर बीजेपी का बेशर्म चेहरा हर रोज़ बेनक़ाब हो रहा है।” यह पहली दफा नहीं है जब इस ज्वलंत मुद्दे पर आप नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी हो। वह अक्सर इसे लेकर पोस्ट करने में पीछे नहीं रहे हैं। हर बार बीजेपी और केंद्र सरकार पर सवाल करते हुए नजर आए हैं और ऐसे में यूपी विधानसभा स्पीकर के इस वीडियो ने सनसनी मजा दी है और नए विवाद की शुरुआत हुई है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026