Anurag Dhanda: बेबाकी से अपना पक्ष रखने वाले आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। आप नेता ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सदन में लाई गई महाभियोग नोटिस का समर्थन दिया है। अनुराग ढ़ांडा ने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाए गए महाभियोग नोटिस का समर्थन करती है।
एक टीवी डिबेट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर केन्द्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर काम करने के आरोप भी लगाए हैं। मालूम हो कि असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पूर्व विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस दिया है जिसको लेकर सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग नोटिस को Anurag Dhanda का समर्थन!
आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने मुखरता के साथ सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राज्यसभा और लोकसभा में दिए महाभियोग नोटिस को समर्थन दिया है।
बीजेपी के इशारे पर काम करके मुख्य चुनाव आयुक्त देश के साथ ग़द्दारी कर रहे हैं। pic.twitter.com/TPEYtQ65HR
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) March 14, 2026
अनुराग ढ़ांडा ने एक निजी समाचार चैनल पर आयोजित डिबेट के दौरान मुखरता से अपना पक्ष रखा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के इशारों पर काम करने के आरोप भी लगाए हैं। अनुराग ढ़ांडा ने बगैर किसी लाग-लपेट के कहा कि उनकी पार्टी सीईसी के खिलाफ महाभियोग नोटिस का समर्थन करती है। इसका हासिल चाहें जो हो, लेकिन देश की जनता को जरूर जानना चाहिए कि मुख्य चुनाव आयुक्त कैसे काम कर रहे हैं।
चुनाव से पहले महाभियोग नोटिस को लेकर गरमाई सियासत!
असम के साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। संभव है कि जल्द चुनावी बिगुल बजे और अप्रैल मई तक चुनाव संपन्न हो। उससे पूर्व देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष एकजुटता के साथ महाभियोग नोटिस ला चुका है। दोनों सदन में लाए गए महाभियोग नोटिस का लक्ष्य सीईसी ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से हटाना है।
यही वजह है कि समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जहां एक ओर देश के कई राज्यों में चुनाव होने हैं, वहां विपक्ष का अविश्वास लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसको लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का दौर जारी है और तल्ख प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अनुराग ढ़ांडा ने भी आप का पक्ष रखते हुए ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है।






