---Advertisement---

Anantnag Encounter: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष धोंचक, कुछ ही दिनों में आने वाले थे घर, जानें जम्मू में शहीद हुए हरियाणा के मेजर की कहनी

Anantnag Encounter: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में पानीपत के लाल शहीद हो गए। वे पानीपत के रहने वाले थे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 14, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Major Ashish
Follow Us
---Advertisement---

Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पाकिस्तानी आंतिकों से लोहा लेते हुए हरियाणा के मेजर आशीष धोंचक शहीद हो गए। हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले मेजर आशीष धोंचक, तीन बहनों के इकलौते भाई थे। 6 महीने पहले अपने साले की शादी में छुट्टी लेकर घर आए थे और 2 साल पहले मेरठ से जम्मू में पोस्टिंग हुई थी। उनका परिवार 2 साल पहले गांव से शहर में किराए के घर में शिफ्ट हुआ था। आशीष कुछ ही दिनों में घर भी आने वाले थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि अब वह कभी नहीं लौटेंगे।

कुछ ही दिनों में घर आने वाले थे मेजर आशीष

शहीद मेजर आशीष के चाचा ने बताया था कि आशीष से कुछ दिनों पहले उन्हें फोन किया था। फोन पर वह काफी खुश नजर आ रहा था, क्योंकि कुछ ही दिनों में उसे छुट्टी पर घर आना था। उनसे कहा था की वह 13 अक्टूबर को घर आएगा। इसके साथ ही उनसे अपने नए घर के गृह प्रवेश के बारे में भी बताया था। उन्होंने बताया की आशीष की तीन बहनें हैं। उनकी दो साल की बेटी भी है। उनकी पत्नी एक हाउस वाइफ हैं। वहीं, पानीपत के उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मुश्किल की इस घड़ी में प्रशासन शहीद के परिवार के साथ है। उनका राजकीय सम्मान के साथ संस्कार किया जाएगा।

कर्नल, मेजर समेत 5 जवान शहीद

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को कोकेरनाग में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने सर्च ऑपेशन शुरू किया।

जब आतंकियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। फिर दोनों ओर से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। छिपे हुए आतंकवादियों पर नजर रखने और उन्हें मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा दल मौके पर पहुंचे और उन्हें ढेर किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026