---Advertisement---

Assembly Elections Results 2023: नागालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन की बनेगी सरकार, मेघालय में फंसा पेंच

उत्तर पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। दोपहर बाद तक नतीजे सामने आ जाएंगे जिसमें पता चल जाएगा कि इन राज्यों में किसकी सत्ता बचती है और किसकी जाती है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 2, 2023 7:50 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 2, 2023 3:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Assembly Elections Results 2023: पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. मतगणना में स्थिति लगभग साफ हो चुकी है. नागालैंड की बात करें तो यहां भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिल चुका है. त्रिपुरा में भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है. अगर मेघालय की बात करें तो रुझानों में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे बीजेपी मुख्यालय आएंगे और जीत पर जनता को धन्यवाद और कार्यकर्ताओं को बधाई देंगे.

नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के ताजा रुझान

त्रिपुरा की बात करें तो राज्य की कुल 60 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. साथ ही भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रही है. जीत के बाद त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा कि जीत मिलने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है. नगालैंड की बात करें तो अब तक बीजेपी+ 40, NPF 3, कांग्रेस 0, अन्य 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, मेघालय में बीजेपी 5, NPP 23, कांग्रेस 4, टीएमसी 5, अन्य 22 सीटों पर आगे है.

मालूम हो कि त्रिपुरा में मतदान 16 फरवरी और मेघालय व नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। आज यानि 2 मार्च को दोपहर बाद तक तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे। तीनों राज्यों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों में 60 सदस्यीय विधानसभा है। विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी के लिए अपनी सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है। नागालैंड में बीजेपी का एनडीपीपी से गठबंधन है। मेघालय में एनपीपी, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस भी चुनावी मैदान में है। यहां का चुनाव काफी दिलचस्प है।

तीनों राज्यों का वोट प्रतिशत

वोट प्रतिशत की बात करें तो मेघालय के 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 74.3 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। नागालैंड के भी 60 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 83 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। त्रिपुरा की बात करें तो यहां 16 फरवरी को करीब 88 फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: नागालैंड-मेघालय-त्रिपुरा का EXIT POLLS से जानिए! कहां किसकी बन रही है सरकार

एक्जिट पोल में किसकी सरकार

एक्जिट पोल के मुताबिक नागालैंड में गठबंधन की सरकार बन सकती है। यहां कांग्रेस के मात्र 2-3 सीटें आने की संभावना है। त्रिपुरा की बात करें तो यहां भी भाजपा बाजी माऱ सकती है. एक अनुमान के मुताबिक त्रिपुरा में भाजपा को 36-45 सीटें मिल सकती है। यहां लेफ्ट को 6-11 और टीएमपी को 9-16 सीटें मिलने की संभावना है। मेघालय में एक्जिट पोल को देखें तो यहां एनपीपी को 21-26 सीटें, बीजोपी को 6-11 सीटें, और टीएमसी को 8-13 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस के हाथ यहां 3-6 सीटें आ सकती हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

जुलाई 17, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 17, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

 UP News

जुलाई 17, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 17, 2026