---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: Pran Pratishtha के अवसर पर ‘राम नगरी’ में गूंजेगी मंगल ध्वनि, जानें क्या है खास तैयारी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस कड़ी में मंदिर परिसर के साथ समस्त अवधपुरी को सजाया जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2024 11:25 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस कड़ी में मंदिर परिसर के साथ समस्त अवधपुरी को सजाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट इस अवसर को भव्यता देने की भरपूर कोशिश में है। खबर है कि 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि का भव्य वादन किया जाएगा।

मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह को और भव्यता देने के लिए 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगातार शुभ मुहूर्त तक मंगल ध्वनि का वादन करेंगे। कहा जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है। ये प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को भी एकजुट करता है।

Ayodhya Ram Mandir में मंगल ध्वनि का वादन

22 जनवरी का दिन अयोध्या के लिए बेहद खास है। इस खास अवसर पर अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन किया गया है। ऐसे में प्रभु रामलला की भव्य प्रतिमा राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर के साथ समस्त अवधपुरी में मंगल ध्वनि का वादन होगा।

मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अयोध्या निवासी यतीन्द्र मिश्र द्वारा इस भव्य मंगल वादन का आयोजन किया गया है। इस दौरान विभिन्न राज्यों से आने वाले 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्रों के वादन से समस्त वातावरण में मंगल ध्वनि गूंज उठेगी। इस भव्य मंगल वादन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा भी सहयोग किया गया है।

Pran Pratishtha समारोह

अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) समारोह से पूर्व मंदिर परिसर के साथ समस्त अवधपुरी को सजाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में फूलों की मालाएं लगाई जा रही हैं। रंग-बिरंगे फूल मालाओं से सजा मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही हैं। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी (PM Modi) व अन्य गणमान्य मेहमानों की उपस्थिती में प्रभु रामलला की प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जाएगी।

हम यहां मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक हैंडल से जारी की गई तस्वीर लगा रहे हैं जिससे की आप भी इस अद्भुत सौंदर्य का नजारा देख सकें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026