---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: अभिजीत मुहूर्त में होगी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, 84 सेकंड का समय खास; जानें पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

Ayodhya Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir में आज यानि 22 जनवरी 2024 को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। पूरे देश में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है साथ ही सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान दोपहर 12:29:03 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 22, 2024 11:19 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: Ayodhya Ram Mandir में आज यानि 22 जनवरी 2024 को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। पूरे देश में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है साथ ही सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान दोपहर 12:29:03 बजे से 12:30:35 बजे तक राम लला के मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में भाग लेंगे। ‘शुभ मुहूर्त’ केवल 84 सेकंड तक रहेगा। गौरतलब है कि इस प्राण प्रतिष्ठा में लगभग 7000 गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Ayodhya Ram Mandir: 84 सेकंड का होगा शुभ मुहूर्त

राम लला की मूर्ति विराजित करने का सबसे शुभ समय महज 84 सेकेड का होगा। ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान दोपहर 12:29:03 बजे से 12:30:35 सेकंड तक होगा। आपको बताते चले कि इस समय आकाश में 6 ग्रह अनुकूल स्थिति में होंगे। यह मुहूर्त काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने चुना है। बता दें कि भूमि पूजन का मुहूर्त भी ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने ही निकाला था। गणेश्वर शास्त्री के मुताबिक 22 जनवरी 2024 का यह मुहूर्त कई बाणों से दोष मुक्त समय है।

अयोध्या में पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

सरकार द्वारा साझा कि गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी का विशेष विमान सुबह 10:25 बजे अयोध्या हवाईअड्डे पर उतरेगा। एयरपोर्ट से वह सुबह 10.55 बजे ‘राम जन्मभूमि’ स्थल पहुंचेंगे। Ayodhya Ram Mandir में पीएम मोदी दोपहर 12:29:03 बजे से 12:30:35 बजे तक ‘अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान होने वाली राम लला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में भाग लेंगे। ‘शुभ मुहूर्त’ केवल 84 सेकेंड तक रहेगा। समारोह और अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में करीब चार घंटे बिताएंगे। दोपहर करीब 2.10 बजे प्रधानमंत्री अयोध्या में ‘कुबेर टीला’ जाएंगे, जिसके बाद वह दिल्ली लौट आएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026