---Advertisement---

क्या Reel लाइफ राम होंगे रियल Ram Mandir ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में शामिल?

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठान को लेकर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खूब धूम देखने को मिल रही है। यूपी के साथ उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव की संज्ञा दी जा रही है और लोग बेसब्री से 22 जनवरी का इंतेजार कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 12, 2024 1:49 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2024 10:10 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में होने वाले राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठान को लेकर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खूब धूम देखने को मिल रही है। यूपी के साथ उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा को उत्सव की संज्ञा दी जा रही है और लोग बेसब्री से 22 जनवरी का इंतेजार कर रहे हैं। इसी बीच रामानंद सागर द्वारा निर्मित की गई ‘रामायण’ में प्रभु श्रीराम का रोल निभाने वाले एक्टर व राजनेता अरुण गोविल को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए एक सवाल तेजी से सामने आ रहा है कि क्या रील (Reel) लाइफ वाले राम रियल राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हैं? ऐसे में आइए हम आपको आज इस सवाल का जवाब विस्तार से देते हैं।

Reel लाइफ वाले Ram को लेकर बनी सुर्खियां

भारत के विभिन्न हिस्सों में आज भी टीवी शो पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित की गई ‘रामायण’ की खूब धूम देखने को मिलती है। लोग बेसब्री से अपने घरों में रामायण के समय होने का इंतेजार करते हैं। ऐसे में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान रील (Reel) लाइफ वाले राम का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। सोशल मीडिया पर चल रहे तमाम अटकलों का जवाब ये है कि अरुण गोविल (Arun Govil) 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारा है। उनकी ओर से कहा गया है कि “श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमन्त्रण मिलना और इस पल का साक्षी होने मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

Reel लाइफ वाले राम Arun Govil

सिनेमा जगत की बात करें तो टीवी पर अनेको शो देखने को मिलते हैं लेकिन जो रामायण, रामानंद सागर द्वारा निर्मित की गई वह आज भी लोगों के ज​हन में मौजूद है। इस खास शो ने Reel लाइफ वाले राम, अरुण गोविल की जिंदगी बदल दी और लोगों के बीच उन्हें एक सम्मानीय चेहरा बनाया। लोग आज भी अरुण गोविल को श्रद्धा भाव व सम्मान की नजरों से देखते हैं। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे वाकये भी हैं जब लोग उन्हें प्रभु श्रीराम का रुप मानकर उनके पैरों में गिर पड़ते हैं। ऐसे में अरुण गोविल का Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना निश्चित रुप से बड़ी बात है।

रामानंद सागर द्वारा निर्मित की गई ‘रामायण’

25 जनवरी 1987 का वो खास दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिनों में से एक था। दरअसल इसी दिन को टीवी की दुनिया का फेमस शो ‘रामायण’ टेलीकास्ट हुआ था। उस दौर में संसाधनों का बेहद अभाव था हालाकि फिर भी ‘रामायण’ को वो लोकप्रियता हासिल हुई जो सामान्तः किसी टीवी शो के लिए सोच पाना मुश्किल है। इस टीवी शो में रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ के तौर पर प्रजेंट किया और आज गोविल भारत के हर घरों में ‘राम’ के तौर पर फेमस हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026