---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन का पहरा

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के सरयू तट पर स्थित राम नगरी अयोध्या, आज पूरी तरह से राममय होती नजर आ रही है। दरअसल आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है जिसको लेकर अयोध्या अलर्ट पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 22, 2024 10:43 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के सरयू तट पर स्थित राम नगरी अयोध्या, आज पूरी तरह से राममय होती नजर आ रही है। दरअसल आज यानी 22 जनवरी को राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है जिसको लेकर अयोध्या अलर्ट पर है। यूपी सरकार के निर्देश पर प्रशासन की ओर से अयोध्या के साथ आसपास के इलाकों में कड़ा पहरा रखा जा रहा है।

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ही राम नगरी के चप्पे-चप्पे पर केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ प्रशासन के जवानों का पहरा है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा इस संबंध में एक फुटेज जारी किया गया है जिसमे अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान सुरक्षा व्यवस्था को और बल देने के साथ उसे चाक-चौबंद करते नजर आ रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व राम नगरी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर भी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान कड़ी निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बल देते नजर आ रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की महिला विंग फोर्स को भी तैनात किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था कुछ इस कदर है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

Ayodhya पुलिस का पहरा

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर अयोध्या पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार राम नगरी के चारो तरफ प्रशासन का पहरा लगाया गया है। अयोध्या पुलिस द्वारा शहर के एंट्री और एक्जिट प्वाइंट को सील किया गया है और सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही अयोध्या में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है।

बॉलीवुड के सितारे रवाना

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बनने के लिए बॉलीवुड जगत के तमाम सितारे राम नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माधुरी दीक्षित, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी, ​​महावीर जैन और रोहित शेट्टी जैसे सितारे अयोध्या नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026