---Advertisement---

फिर मुश्किलों में घिरी BBC India, विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी के चलते ED ने FEMA के तहत दर्ज किया मामला

BBC India: भारत का जाना-माना समाचार समूह बीबीसी इंडिया पर विदेश फंडिंग में गड़बड़ी का आरोप लगा है। ईडी ने फेमा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 13, 2023 12:55 अपराह्न | Updated: अप्रैल 13, 2023 3:40 अपराह्न

BBC India
Follow Us
---Advertisement---

BBC India: दुनिया का मशहूर समाचार समूह ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कंपनी बीबीसी की इंडिया शाखा (BBC India) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीबीसी इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनियम (FEMA) के उल्लंघन पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि विदेशी फंडिंग में गड़बड़ियों के आरोपों के चलते बीबीसी इंडिया के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

ईडी कर रही इस मामले में जांच

आपको बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने बीबीसी के कुछ अधिकारियों से दस्तावेजों और बयानों की रिकॉडिंग मांगी है। बताया जा रहा है कि ईडी बीबीसी द्वारा प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) के उल्लंघन की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: PM Modi on CM Gehlot: राजस्थान के सीएम से बोले पीएम मोदी- ‘आपके तो दोनों हाथों में लड्डू हैं’

आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

ध्यान रहे कि इससे पहले आयकर विभाग ने फरवरी 2023 में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिसों की तलाशी ली थी। साथ ही उससे जुड़ें कुछ दस्तावेजों की भी जांच की थी। वहीं, इस पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा था कि बीबीसी समूह की विभिन्न संस्थाओं द्वारा दिखाई जाने वाली आय और लाभ देश में उनके संचालन के अनुरुप नहीं थे। साथ ही बीबीसी ने विदेशों से मिली रकम पर कर की अदायगी भी नहीं की है।

जानिए क्या है बीबीसी

बीबीसी के मुताबिक, वह एक स्वतंत्र समाचार ब्राडकास्टिंग एजेंसी है, जो विश्वभर में समाचार का प्रसारण करती है। इसकी स्थापना यूनाइटिट किंगडम के रॉयल चार्टर से हुई थी। बीबीसी इंग्लैंड की जनता द्वारा की जाने वाली फंडिंग से चलती है, मगर वह एक स्वतंत्र समाचार एजेंसी है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Rashifal 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026