---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway खुलने से पहले नजदीकी इलाकों की कैसे चमक रही किस्मत? स्थानीय लोगों के खिले चेहरे

Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी बहुत जल्द खत्म होने वाली है। खबरों की मानें तो दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन जनवरी 2025 में पीएम मोदी करेंगे। उद्घाटन की तैयारियां अभी से ही शुरु हो गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 22, 2025 5:38 अपराह्न

Delhi Dehradun Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से उत्तरखंड को जोड़ने वाला दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे बहुत जल्द खुलने वाला है। करीब 210 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे का सारा काम निबट चुका है। साल 2026 के जनवरी माह में इसका उद्घाटन पीएम मोदी कर सकते हैं। इसके खुलते ही देहरादून और दिल्ली के बीच सफर करने में जो समय अभी 6 घंटे लगता है फिर ये ढाई घंटे रह जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 6 लेन का है।इसका रुट दिल्ली के अक्षरधाम से शुरु होता है। इसके बाद ये उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाता है। वहीं, हरिद्वार के लिए भी लिंक रोड से भी ये कनेक्ट होता है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे उद्घाटन से पहले आस-पास के इलाकों में साफ-सफाई और सौन्दरीकरण का कार्य शुरु हो गया है।

Delhi Dehradun Expressway के उद्घाटन से पहले बड़ी तैयारियां

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से खास तरह की तैयारियां की जा रही हैं। इस रुट पर एंटी-ग्लेयर स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ये बेहद अहम है। दिल्ली से लेकर देहरादून तक जाने वाले इस रुट पर यात्री की सुविधाओं के लिए काम किया जा रहा है। खराब हुई लाइट्स् के साथ पेंटिग और पुताई की जा रही है। दिल्ली के आस-पास इलाकों का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। नए शाइन बॉर्ड के साथ फुटपाथ पर पेंटिग की जा रही है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को लाभ हो रहा है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे की स्पीड और टोल टैक्स

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर करीब 15 दिनों से ट्रायल चल रहा है। यहां का लगभग सारा काम पूरा हो चुका है। उद्घाटन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का बजट 12000 हजार करोड़ के आस-पास है। यहां पर चलने वाले वाहनों की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है। वहीं, जो घुमावदार रास्ते हैं उनकी स्पीड 85 किमी तक रखी गई है। ये एक्सप्रेस वे अभी सिर्फ दिल्ली और बागपत के बीच 31 किलोमीटर के आस-पास ही खोला गया है। बहुत जल्द इसे सार्वजनिक रुप से खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेस वे खुलने से पहले ही इसका टोल टैक्स आ गया है। कारों के लिए ये 670 रुपए रखा गया है। वहीं, बड़े वाहनों के लिए 1085 रुपए। इसके साथ ही बस और ट्रक के लिए ये टोल टैक्स 2275 रखा गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026