---Advertisement---

चुनावों से पहले BJP ने चार राज्यों के अध्यक्ष बदल खेला बड़ा दांव, जानें कौन हैं ये नए सेनापति

आज BJP ने देश के चार महत्वपूर्ण राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उड़ीसा के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। वीरेन्द्र सचदेवा,सीपी जोशी,सम्राट चौधरी और मनमोहन सामल नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 23, 2023 9:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BJP: आज BJP ने देश के चार महत्वपूर्ण राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए। दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उड़ीसा के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का बिगुल बज चुका है। इसी सिलसिले में भाजपा ने अपनी रणनीतिक तैयारियों की रफ्तार और तेज कर दी है।इस फैसले के संबंध में भाजपा महासचिव की ओर से अलग-अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

जानें कौन हैं ये नए अध्यक्ष चेहरे

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BJP ने दिल्ली, राजस्थान, बिहार और उड़ीसा के नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। जिनमें दिल्ली प्रदेश का नया अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को बनाया गया है, जो आदेश गुप्ता की जगह होंगे। राजस्थान BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे, जो सतीश पूनिया की जगह लेंगे। बिहार BJP के नए अध्यक्ष एमएलसी सम्राट चौधरी होंगे,जो संजय जायसवाल की जगह लेंगे और इसी तरह ओडिशा BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल नियुक्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: भगोड़े Vijay Mallya की 330 करोड़ की विदेशी संपत्ति का खुलासा, CBI ने चार्जशीट में किया ये

जानें क्या है नए चेहरों की पहचान

वीरेंद्र सचदेवा: वीरेंद्र सचदेवा को अभी तक दिल्ली प्रदेश BJP का कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी ने नियुक्त कर रखा था। जिसे पूर्णकालिक कर दिया गया है। वीरेंद्र सचदेवा ने आदेश गुप्ता के दिल्ली नगर निगम चुनावी में हार के बाद इस्तीफा दे देने के बाद कार्यकारी पद संभाला था। पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय सचदेवा कई पदों पर रह चुके हैं।

सीपी जोशी: चित्तौड़ गढ़ से पिछली2 बार से सांसद सीपी जोशी सतीश पूनिया की जगह नए प्रदेश अध्यक्ष की जगह लेंगे। राजस्थान में राज्य विधानसभा की चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा का सबसे चोंकाने वाला फैसला है।जोशी संघ से ही आते हैं और युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी: संजय जायसवाल की जगह नए बिहार BJP अध्यक्ष का पद संभाल रहे सम्राट चौधरी नियुक्त किए गए हैं। जो राजद से JDU और फिर BJP में आए हैं। तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके सम्राट की बिहार में बहुत गहरी राजनीति पकड़ मानी जाती है।

मनमोहन सामल: ओडिशा BJP के नए अध्यक्ष के रूप में मनमोहन सामल को समीर मोहंती की जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सामल ओडिशा सरकार में पूर्व मंत्री भी है।

ये भी पढ़ें: SCO Meeting में कश्मीर को पाकिस्तान ने बताया अपने देश का हिस्सा, भारत बोला- दूर रहे

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026